बीसीसीएल कर्मियों को दूसरी कंपनी में स्थानांतरण का मौका – Hindustan

बीसीसीएल में कार्यरत गैर-अधिकारी संवर्ग के कर्मचारियों को कोल इंडिया की अन्य अनुषंगी कंपनियों में स्थानांतरण का अवसर दिया गया है। प्रबंधन ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जारी पत्र के अनुसार स्वेच्छा से दूसरी कंपनी में जाने के इच्छुक कर्मचारी 15 नवंबर 2026 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में कर्मचारियों को अपनी पसंद की दो अनुषंगी कंपनियों के नाम वरीयता क्रम में दर्ज करने होंगे। प्रबंधन संबंधित अनुषंगी कंपनी से स्थानांतरण के लिए अनुरोध करेगा। संबंधित कंपनी से अनुमति मिलने के बाद ही आवेदन पर आगे कार्रवाई होगी। केवल आवेदन से स्थानांतरण सुनिश्चित नहीं होगा।सभी
महाप्रबंधकों और क्षेत्रीय प्रबंधकों को अपने क्षेत्रों में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने और सूचना को प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया है। आवेदन प्राप्त होने के बाद उसे महाप्रबंधक (मानव संसाधन), श्रमशक्ति एवं नियोजन विभाग, कोयला भवन को भेजा जाएगा। इसके बाद नियमानुसार प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News