बुजुर्गों को चिकित्सीय सुविधा के लिए नहीं है ‘जीरियाट्रिक वार्ड’ – Live Hindustan

हाजीपुर । एक प्रतिनिधि वैशाली जिले में बुजुर्गों को चिकित्सा सुविधा के लिए जेरियाट्रिक वार्ड का इंतजार है। जेरियाट्रिक वार्ड के अभाव में बुजुर्गों को जेनरल ओपीडी में लंबी कतार में लगकर चिकित्सीय परामर्श लेने में काफी परेशानी हो रही है। बड़ी संख्या में बुजुर्ग चिकित्सीय परामर्श के लिए, फिर मधुमेह, बीपी समेत अन्य पैथोलॉजी जांच के लिए मरीजों की लंबी कतार में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं।
मालूम हो कि बुजुर्गों की स्वास्थ्य देखभाल के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम नेशनल प्रोग्राम फॉर हेल्थ केयर ऑफ द एल्डलि (एनपीएचसीइ) के तहत सदर अस्पताल समेत सभी सरकारी अस्पतालों में जेरियाट्रिक क्लीनिक व 10 बेड का अलग वार्ड बनाने का प्रावधान किया गया है। परन्तु अब तक जिले में प्रावधान के अनुसार जेरियाट्रिक क्लीनिक और 10 वेड वाला जेरियाट्रिक वार्ड नहीं बना है। एनपीएचसीई का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी के मद्देनजर उनके घर समीप सुलभ और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए जेरियाट्रिक वार्ड का प्रावधान किया गया था।
जेरियाट्रिक क्लीनिक और जेरियाट्रिक वार्ड के माध्यम से बुजुर्गों को सदर अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र समेत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच और नि:शुल्क आवश्यक दवाएं उपलब्ध करना है, लेकिन अब तक जिले के सरकारी अस्पतालों में जेरियाट्रिक क्लीनिक की व्यवस्था के अभाव में बुजुर्ग मरीजों की लंबी कतार में खड़े रहकर अपनी बारी क इंतजार करते हैं। शनिवार को दिग्घी के बुजुर्ग रामसेवक पासवान ने बताया कि ओपीडी उपचार कराने के लिए काफी समय तक कतार में लगना पड़ा। सीढ़ी चढ़ने में काफी कठिनाई जेरियाट्रिक वार्ड में एक छत के नीचे बुजुर्गों के लिए सभी प्रकार की पैथोलॉजिकल जांच, एक्स-रे समेत अन्य जांच से लेकर चिकित्सीय सुविधा मुहैया कराने का प्रावधान है। वरीय नागरिक संघ के श्याम सुन्दर प्रसाद ने बताया कि बुजुर्गों को ओपीडी में चिकित्सीय परामर्श के लिए सीढ़ी चढ़ने में काफी कठिनाई होती है। इस संबंध में एनसीडीओ डॉ. आर के साहू ने बताया कि बुजुर्गों के लिए जेरियाट्रिक वार्ड के लिए सदर प्रखंड के जिला उद्यान कार्यालय के समीप स्थल का चयन किया गया है। चयनित स्थल पर जेरियाट्रिक वार्ड का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया है। जय प्रकाश
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News