Budh Vakri in Libra Mercury Retrograde Rashifal वक्री बुध 2026 : ग्रहों की चाल जब भी बदलती है तो इसका असर हर एक व्यक्ति पर पड़ता है। आज दोपहर में 12 बजकर 41 मिनट से ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध ग्रह उलटी चाल चलना शुरू करेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से बुध अब वक्री अवस्था में आ जाएंगे और 13 नवंबर यानी अगले 21 दिन तक ऐसे ही रहने वाले हैं। अब आप जानना चाहेंगे कि बुध की वक्री चाल आपके लिए शुभ होगी या अशुभ?
पंडित नरेंद उपाध्याय जी के अनुसार जब बुध उलटी चाल चलते हैं तो जिंदगी में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जहां इस दौरान कुछ राशियों को करियर और बिजनेस में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। तो वहीं कुछ राशियों को पैसों और बाकी मामलों में सावधानी बरतते हुए आगे बढ़ना होगा। चलिए जानते हैं कि आखिर आज से वक्री बुध से किसे लाभ मिलना शुरू होगा और किसे सावधान रहने की जरूरत है?
साल 2026 में ऐसा तीसरी बार हो रहा है कि बुध वक्री अवस्था में आए हैं। इससे पहले इस साल की शुरुआत में 26 फरवरी से बुध ने 23 दिन के लिए उलटी चाल चली थी। वहीं इसके बाद 29 जून को बुध कुल 25 दिन के लिए वक्री हुए थे। अब तीसरी बार बुध कुल 21 दिनों के लिए टेढ़ी चाल में आगे बढ़ेंगे।
पंडित जी के अनुसार वक्री अवस्था में पहुंचकर अब बुध कुल 4 राशियों की जिंदगी को आसान बनाएंगे। बुध आज से 21 दिन के लिए मेष राशि, कर्क राशि, वृश्चिक राशि और कर्क राशि वालों को लाभ देंगे। इन राशियों को अब थोड़ा ठहरकर अपने लिए सोचने का समय मिलेगा। इस बीच इनके रुके हुए काम पूरे होंगे। कुछ को उनका अटका हुआ पैसा मिल सकता है। वक्री बुध इन्हें मौका देंगे कि अपनी पुरानी गलतियों से सीखकर सही रुटीन फॉलो करके जिंदगी को सही ट्रैक पर वापस लाया जाए।
वक्री बुध जहां चार राशियों को खूब लाभ देंगे तो वहीं कुछ के लिए थोड़ी मुश्किलें भी खड़ी करने वाले हैं। पंडित जी के अनुसार वृषभ राशि, मिथुन राशि, कन्या राशि, तुला राशि, मकर राशि और कुंभ राशि वालों को 24 अक्टूबर से लेकर 13 नवंबर के बीच थोड़ा सावधान रहना है।
1. आज से 21 दिन के लिए भगवान गणेश की पूजा जरूर करें।
2. गणेश भगवान को हर बुधवार दुर्वा अर्पित करना शुभ होगा।
3. जरूरतमंदों को हरी मूंग का दान करें।
4. अगर गाय को हरा चारा खिला सकते हैं तो ये बहुत ही अच्छा होगा।
5. इस दौरान रोज ॐ बुं बुधाय नमः मंत्र का जाप करें।
शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।
परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।
करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play