Feedback
कहते हैं जिंदगी की असली खुशियां बड़े मौकों में नहीं, बल्कि छोटे-छोटे पलों में छिपी होती हैं. रिश्तों की गर्माहट, प्यार की सादगी और मासूमियत भरे लम्हे ही जीवन को खास बनाते हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जो एक पिता और बेटी के रिश्ते की खूबसूरती को बेहद सरल तरीके से दिखाता है.
वीडियो में एक साधारण सा दृश्य नजर आता है.एक पिता अपनी छोटी बेटी को स्कूल से साइकिल पर घर लेकर जा रहा है. बच्ची स्कूल यूनिफॉर्म में है, सिर पर ग्रेजुएशन कैप लगाए साइकिल के आगे बैठी है. पूरे रास्ते उसकी खुशी देखते ही बनती है. वह बार-बार कैमरे की तरफ मुड़ती है और गर्व से अपना मेडल दिखाते हुए कहती है कि मेडल भी है.
उसकी आंखों में चमक है, चेहरे पर मासूम गर्व साफ झलक रहा है. वहीं पिता चुपचाप मुस्कुराते नजर आते हैं. उनकी यह मुस्कान बताती है कि बेटी की यह छोटी-सी जीत उनके लिए कितनी बड़ी खुशी है. इस पूरे पल में न कोई दिखावा है, न कोई महंगी चीज—बस एक पुरानी साइकिल, थोड़ी मेहनत और ढेर सारा प्यार.
यह छोटा सा लम्हा ही आज इंटरनेट पर लाखों लोगों का दिल जीत रहा है. वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया, जहां इसे लाखों बार देखा, लाइक और शेयर किया जा चुका है. सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखकर भावुक हो रहे हैं और तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं.
देखें वायरल वीडियो
A post shared by India Today (@indiatoday)
किसी ने लिखा कि ये असली खुशी है, तो किसी ने कहा कि पैसे से नहीं, रिश्तों से खुशी मिलती है. कई लोगों ने अपने बचपन की यादें भी शेयर कीं, जब उनके माता-पिता छोटी-छोटी उपलब्धियों को भी बड़े जश्न में बदल देते थे.
यह वीडियो सिर्फ एक प्यारा सा पल नहीं है, बल्कि आज के समय के लिए एक जरूरी संदेश भी देता है. जब जिंदगी भागदौड़ और जिम्मेदारियों में उलझी रहती है, तब ऐसे लम्हे हमें याद दिलाते हैं कि बच्चों के लिए सबसे जरूरी चीज महंगे तोहफे नहीं, बल्कि माता-पिता का साथ और प्यार होता है.
आखिर में यही कहा जा सकता है कि यह साधारण सा वीडियो हमें एक बड़ी सीख दे जाता है.खुशियां कहीं बाहर नहीं, बल्कि हमारे अपने रिश्तों और छोटे-छोटे पलों में ही छिपी होती हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू