सोशल मीडिया पर मां और बेटी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बेटी अपनी मां को ऑनलाइन ऑर्डर करना सिखा रही है। मां बड़े ध्यान से एक-एक स्टेप समझ रही है। खास बात यह है कि इस दौरान वह डायरी और पेन लेकर हर बात को गौर से नोट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो की खूब तारीफ हो रही है। लोग मां और बेटी के रिश्तों, उनकी आपसी समझ की खूब तारीफ कर रहे हैं।
बड़े ध्यान से सुन रही हैं मां
इस वीडियो को निधि चौधरी के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि निधि बड़े धैर्यपूर्वक अपनी मां को ऑनलाइन ऑर्डर प्लेस करना सिखा रही है। मां भी बहुत ध्यान से अपनी बेटी की बातें सुन रही है और हर स्टेप को बहुत ध्यान और सावधानी के साथ उसे फॉलो कर रही हैं। इसके बाद वह उसे डायरी में नोट भी करती जाती हैं। वीडियो में दावा किया गया है कि निधि की मां यह वीडियो साल 2002 से मेंटेन कर रही है।
बेटी ने बताया कैसे सिखाती हैं
अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में निधि चौधरी इसके बारे में विस्तार से जानकारी देती हैं। निधि कहती हैं कि वह अपनी मां को छोटी-छोटी चीजें सिखाती रहती हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही हैं। लोग एक तरफ बेटी के धैर्य की तारीफ कर रहे हैं। साथ ही मां की सीखने की इच्छा को भी लोग सराह रहे हैं। तमाम देखने वालों ने कहाकि इस वीडियो ने उन्हें बताया कि किस तरह से छोटी-छोटी बातें हमारे परिवार के लिए बेहद खास हो जाती हैं।
एक यूजर ने वीडियो में कमेंट में लिखा कि कितने धैर्य और प्यार के साथ वह अपनी मां को बता रही हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि आप वास्तव में बहुत अच्छी बेटी हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की कि आपकी मां भी बहुत क्यूट हैं।
कई अन्य वीडियो भी पोस्ट
निधि ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी मां को लेकर कई अन्य वीडियो भी पोस्ट किए हैं। इसमें वह कभी मां के डिब्बों से लगाव की बात कर रही हैं तो कभी कुछ और चीजों के बारे में बता रही हैं। वहीं, एक वीडियो में वह अपनी मां के साथ लूडो खेलती भी नजर आ रही हैं। इसी तरह अलग-अलग वीडियो में मां और बेटी का प्यार झलक रहा है। तमाम यूजर्स भी मां और बेटी के बीच की इस अंडस्टैंडिग के काफी मुरीद हैं।
मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।
आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।
यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।
जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।
अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play