बेल पर जेल से छूटकर अभी कहां रह रही है सोनम रघुवंशी? पति राजा रघुवंशी की हत्या का है आरोप – livemint.com

शिलांग: मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी राजा रघुवंशी के मर्डर केस की सुनवाई मणिपुर की अदालत में चल रही है। ट्रांसपोर्ट बिजनेसमैन राजा रघुवंशी की पिछले वर्ष हनीमून ट्रिप पर मेघालय में ही हत्या की गई थी। हत्या में उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी का ही हाथ था जो अभी जमानत पर जेल से बाहर है। अब जब मुकदमे की सुनवाई हो रही है तो सोनम को अदालत से बार-बार समन जा रहा है। लेकिन वो है कहां?
मेघालय पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, सोनम अभी मेघालय में ही रह रही है। ईस्ट खासी हिल्स के जिला पुलिस प्रमुख विवेक सियेम ने बताया कि समन मिलने पर अदालत की सभी सुनवाइयों में शामिल हो रही है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘सोनम जमानत की शर्तों का पालन कर रही है। वह यहीं है और अदालत की बुलाई गई सभी सुनवाइयों में पेश हो रही है।’ सियेम ने कहा, ‘मुकदमा जारी रहेगा। जमानत जांच के लिए झटका जरूर है, लेकिन हम जंग नहीं हारे हैं। अब हमें मुकदमे की प्रक्रिया की ओर देखना चाहिए।’
शिलांग के अतिरिक्त उपायुक्त (न्यायिक) दशलीन आर. खरबतों की अदालत ने 27 अप्रैल को गिरफ्तारी के दौरान प्रक्रियात्मक खामियों का हवाला देते हुए सोनम को सशर्त जमानत दी थी। आरोप पक्ष ने इस आदेश को पहले हाई कोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। लेकिन दोनों ऊपरी अदालतों ने पुलिस की प्रक्रिया में खामियों के आधार को सही मानते हुए सोनम की जमानत पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। 3 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आते ही आरोपी पक्ष को सोनम को मिली जमानत वापस करवाने के प्रयास पर पानी फिर गया।
निचली अदालत ने जमानत इस आधार पर दी थी कि पुलिस उसकी गिरफ्तारी के आधार को प्रभावी ढंग से बताने में विफल रही थी। दरअसल, पुलिस ने प्राथमिकी (FIR) भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत दर्ज की थी, जो हत्या से संबंधित है।
लेकिन, सोनम को गिरफ्तारी बीएनएस की धारा 403(1) के तहत दिखाई। सियेम ने बताया कि उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में बनाए गए गिरफ्तारी के कागजात में इस लिपिकीय गलती के कारण ही मेघालय उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय ने सोनम की जमानत को बरकरार रखा।
आरोप है कि इंदौर के परिवहन व्यवसायी राजा रघुवंशी की मई 2025 में उनकी नवविवाहिता पत्नी सोनम रघुवंशी ने करवाई थी। दोनों मेघालय के एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल सोहरा में हनीमून ट्रिप पर गए थे। सोनम रघुवंशी ने इस ट्रिप से पहले अपने पति की हत्या की पूरी साजिश रच रखी थी जिसमें मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के तीन लोग शामिल थे। सोनम के इशारे पर तीनों ने मिलकर राजा की हत्या कर दी थी और लाश को खाई में फेंक दिया था।
टेलीवीजन की दुनिया से अखबार का संसार और अब डिजिटल वर्ल्ड। नवीन कुमार पाण्डेय पत्रकारिता की बहुआयामी विधाओं में 17 वर्ष से अधिक का अनुभव रखते हैं। प्रतिष्ठित दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में द्विवर्षीय पीजी डिप्लोमा की डिग्री लेकर वर्ष 2008 से पत्रकारिता की शुरू हुई यात्रा अनवरत जारी है। करियर के एक छोर पर नोएडा तो दूसरे पर दिल्ली है जबकि बीच में पटना और रांची का पड़ाव प्राप्त हुआ है। नवीन नोएडा, पटना, रांची, फिर नोएडा के विभिन्न मीडिया संस्थानों का हिस्सा रहने के बाद मिंट हिंदी से जुड़कर दिल्ली पहुंचे हैं। पूरे पत्रकारीय जीवन में डिजिटल मीडिया का अनुभव सबसे ज्यादा रहा है। पिछला संस्थान नवभारत टाइम्स ऑनलाइन रहा जिसका एक दशक से भी ज्यादा लंबा और बहुत सुहावना साथ रहा। एनबीटी में मेन डेस्क का हिस्सा रहते हुए राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर लंबे समय तक काम किया। बीच में तीन वर्ष बिजनेस सेक्शन को लीड करने में बीते। फिर एआई का दौर आया तो इकनॉमिक टाइम्स, टाइम्स ऑफ इंडिया और नवभारत टाइम्स की ओर से 5-5 सदस्यों की टीम बनाई गई। नवीन ने एनबीटी की टीम की अगुवाई करते हुए तीन वर्षों तक न्यूज रूम में एआई की उपयोगिता पर लंबा रिसर्च किया और कई प्रॉजेक्ट्स जमीन पर उतारे। इस दौरान उन्हें संस्था से इनोवेटिव माइंड का अवॉर्ड भी हासिल हुआ। हमेशा नयेपन की खोज में जुटे रहकर नवीन अपने नाम को सार्थक करने को आज भी प्रयासरत हैं। मिंट हिंदी का संपादकीय नेतृत्व करते हुए बिजनेस के विभिन्न आयामों को छूते हुए राजनीति, कानून, कूटनीति, अंतरराष्ट्रीय संबंध, अर्थव्यवस्था समेत विभिन्न विषयों पर लेख और विचार यहां प्रकाशित करते रहेंगे।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Download the Mint app and read premium stories
Log in to our website to save your bookmarks. It'll just take a moment.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News