बॉक्स ऑफिस पर The Vvaan का कमाल, ओपनिंग डे पर इतनी हुई कमाई, बनाए कई रिकॉर्ड – Bharat24live

Shubham Raja
Date: 26-09-26 15:16
The Vvaan Day 1 Records: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की नई फिल्म ‘द वन’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है. पारंपरिक रीति-रिवाजों, छठ पूजा और सुपरनैचुरल सस्पेंस को जोड़ती फिल्म की कहानी दर्शकों को पसंद आ रही है. रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने अच्छी कमाई की और तीन बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए. आइए जानते हैं ‘द वन’ ने ओपनिंग डे पर क्या खास किया.
‘द वन’ का ओपनिंग डे कलेक्शन कितना रहा?
शुक्रवार, 26 सितंबर को रिलीज हुई ‘द वन’ ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 8.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वर्किंग फ्राइडे पर हुई यह कमाई फिल्म के लिए अच्छी शुरुआत मानी जा रही है.
फिल्म को खासतौर पर बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर के मास सर्किट और सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. अब मेकर्स को उम्मीद है कि शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में और तेजी देखने को मिल सकती है.
‘द वन’ ने पहले दिन कौन-कौन से रिकॉर्ड बनाए?
रिलीज के पहले दिन 8.12 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म ने तीन खास रिकॉर्ड बनाए हैं.
सिद्धार्थ मल्होत्रा की सबसे बड़ी पोस्ट-कोविड ओपनिंग: ‘द वन’ सिद्धार्थ मल्होत्रा की महामारी के बाद रिलीज हुई फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इसने अजय देवगन के साथ आई फिल्म ‘थैंक गॉड’ को पीछे छोड़ा है. सिद्धार्थ की पोस्ट-कोविड फिल्मों की ओपनिंग में ‘द वन’ ने 8.12 करोड़, ‘थैंक गॉड’ ने 8.10 करोड़, ‘परम सुंदरी’ ने 7.37 करोड़ और ‘योद्धा’ ने 4.25 करोड़ रुपये कमाए थे.
बालाजी मोशन पिक्चर्स की टॉप 5 पोस्ट-कोविड ओपनिंग में शामिल: 8.12 करोड़ रुपये के साथ ‘द वन’ एकता आर कपूर के बालाजी मोशन पिक्चर्स की पोस्ट-कोविड दौर की टॉप 5 ओपनिंग वाली फिल्मों में शामिल हो गई है. इस कमाई के साथ फिल्म ने ‘एक विलेन रिटर्न्स’ को पीछे छोड़ दिया है. वहीं ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ टॉप 5 की लिस्ट से बाहर हो गया है.
तमन्ना भाटिया की चौथी बड़ी बॉलीवुड ओपनिंग: ‘द वन’ तमन्ना भाटिया की बॉलीवुड फिल्मों में भी टॉप 5 ओपनिंग वाली फिल्मों में शामिल हो गई है. 8.12 करोड़ रुपये के साथ यह हिंदी सिनेमा में एक्ट्रेस की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग है. उनकी बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मों में ‘हमशकल्स’ 12.5 करोड़, ‘हिम्मतवाला’ 12.1 करोड़, ‘एंटरटेनमेंट’ 11.16 करोड़, ‘द वन’ 8.12 करोड़ और ‘खामोशी’ 11 लाख रुपये की ओपनिंग के साथ शामिल हैं.
‘द वन’ के बारे में
‘द वन’ एक हिंदी फैंटेसी थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है. फिल्म को बालाजी मोशन पिक्चर्स, टीवीएफ मोशन पिक्चर्स और 11:11 प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है. 
इसे एकता कपूर, शोभा कपूर, नीरज कोठारी और अरुणाभ कुमार ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में हैं. इनके अलावा अनूप सोनी, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और मनीष पॉल भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: रीति तिवारी की भाषा पर मचा बवाल, अब वीकेंड का वार में पिता मनोज तिवारी की होगी एंट्री?
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News