बोकारो स्टील सिटी में 21 नवंबर को शास्त्रीय संगीत की विशेष संध्या आयोजित होगी। बोकारो क्लब (सिनेमा एरिना) में शाम 5.30 बजे होने वाले म्यूजिक फेस्टिवल 2026 में विश्वप्रसिद्ध गायक व पद्म भूषण सम्मानित पंडित अजय चक्रवर्ती प्रस्तुति देंगे। उनके साथ कोलकाता के सितार वादक कल्याण मजूमदार संगत करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन आईटीसी संगीत रिसर्च अकादमी, कोलकाता व भारतीय संगीत कला अकादमी, बोकारो स्टील सिटी की ओर से किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर संगीत प्रेमियों में उत्साह है। आयोजकों के अनुसार समारोह में शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा से लोगों को रूबरू होने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के सचिव व संयोजक डॉ राकेश रंजन हैं, जबकि अरुण पाठक व अमित सरकार सह-संयोजक की भूमिका निभा रहे हैं।
समारोह में शहर के संगीत प्रेमियों के साथ कला संस्कृति से जुड़े लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play