Feedback
एक्ट्रेस अवनीत कौर 24 साल की हैं लेकिन अपने स्टाइल और ग्लैमरस लुक्स को लेकर खूब चर्चा में रहती हैं.
अवनीत ने अपने करियर की शुरुआत 2001 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अलादीन- नाम तो सुना होगा से की थी.
लेकिन बीते सालों में अवनीत के लुक्स में काफी बदलाव आए हैं. अफवाह है कि ग्लैमर इंडस्ट्री के चलन को देखते हुए एक्ट्रेस ने भी प्लास्टिक सर्जरी या बोटॉक्स जैसे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स लिए हैं.
इन चर्चाओं पर अवनीत ने चुप्पी तोड़ी. इन बातों को सिरे से खारिज करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने कभी अपने चेहरे की कोई सर्जरी नहीं कराई है.
अवनीत का मानना है कि ये बहुत नेचुरल प्रोसेस होता है. आप अपनी बचपन की फोटो देखो. बड़े होते-होते बदलाव आता ही है.
पिंकविला से बातचीत में अवनीत ने साथ ही बताया कि वो आज जिस मुकाम पर हैं वहां पहुंचने में उन्हें बहुत मेहनत लगी है. बहुत कुछ बर्दाश्त किया है.
अवनीत कहती हैं- मैंने बहुत रिजेक्शन झेले हैं, मेरा दिल टूट जाता था. ये इतनी बार होता था.
अवनीत अपनी बोल्ड फोटोज पर ट्रोल भी खूब होती हैं. इस पर रिएक्ट करते हुए उन्होंने कहा- क्या मिल जाएगा आपको किसी को नीचा दिखाने से.
आपको किसी को इस तरह से परेशान नहीं करना चाहिए, किसी को ट्रॉमा नहीं देना चाहिए. जहां कहीं भी देखों लोग एक दूसरे से नफरत कर रहे हैं.
हाल ही में अवनीत कौर तब चर्चा में आई थीं, जब क्रिकेटर विराट कोहली ने ‘एलगोरिदम की गलती’ से उनकी पोस्ट लाइक कर दी थी.
Photos: Instagram @Avneetkaur_13
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू