ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से भारत ने हासिल की बड़ी कूटनीतिक सफलता- सुधांशु त्रिवेदी——————————- -रात्रिभोज को लेकर कांग्रेस नेताओं की टिप्पणियां शर्मनाक
———————
नईदिल्ली। विशेष संवाददाता
भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत द्वारा 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी को एक बड़ी कूटनीतिक सफलता करार दिया है। पार्टी प्रवक्ता व सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने सम्मेलन की सफलता की तारीफ करने के बजाए खानेपीने को लेकर कांग्रेस के नेताओं की टिप्पणियों को बेहद शर्मनाक व हास्यास्पद बताया है।
कांग्रेस पर पलटवार करते हुए त्रिवेदी ने कहा कि भारत के लिए इतनी बड़ी और सफल कूटनीतिक उपलब्धि के बाद भी, कांग्रेस पार्टी का पूरा ध्यान सिर्फ रात्रिभोज और व्यंजन सूची पर ही रहा। यह न सिर्फ हास्यास्पद और शर्मनाक है, बल्कि इससे यह भी साबित हुआ कि वे सचमुच में नाराज फूफा हैं। त्रिवेदी ने कहा कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की सफल मेजबानी करके, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने टकराव के बीच सद्भाव को बढ़ावा देने, विवादों के बीच तालमेल बिठाने और बिल्कुल अलग-अलग विचारों के बीच एक सुंदर सेतु का काम करते हुए संतुलन बनाने की अद्भुत क्षमता का प्रदर्शन किया है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की गंभीर मुद्दों पर कोई ठोस बात न कह पाने की उनकी अक्षमता उजागर हुई है। त्रिवेदी ने कहा कि इतने गंभीर राजनीतिक मंच पर कूटनीतिक, रणनीतिक या आर्थिक मामलों पर टिप्पणी करने के बजाय, उन्होंने खाने-पीने की चीजों पर टिप्पणी की। इससे साफ पता चलता है कि वे ब्रिक्स से जुड़े गंभीर मुद्दों पर कोई ठोस टिप्पणी करने में असमर्थ हैं।
इसके पहले भव्य रात्रिभोज में परोसे गए पूर्णतया शाकाहारी भोजन पर आपत्ति जताते हुए कांग्रेस ने रविवार को भाजपा पर हमला बोला था। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि सत्तारूढ़ पार्टी दुनिया भर से आए गणमान्य लोगों पर खान-पान की अपनी पसंद थोप रही है, जो गंभीर समस्या है। ब्रिक्स रात्रिभोज का सीधे तौर पर जिक्र किये बिना, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उल्लेख किया कि 80 प्रतिशत भारतीय मांसाहारी हैं।
————————–
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play