ब्रिटेन के लिवरपूल में बड़ा हादसा, फुटबॉल विक्ट्री परेड में घुसी बेकाबू कार, कई लोगों को कुचला – आज तक

Feedback
ब्रिटेन के लिवरपूल शहर के केंद्र में सोमवार को प्रीमियर लीग की ट्रॉफी जीत का जश्न मना रहे फैन्स को कुचल दिया. कार अचानक हजारों की भीड़ में घुसी और दर्जनों लोगों को कुचलती चली गई. इस घटना के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति 53 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक है, जो लिवरपूल क्षेत्र का निवासी है. मर्सीसाइड पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, “हम लोगों से अनुरोध करते हैं कि वे इस घटना की परिस्थितियों के बारे में अटकलें न लगाएं. हम पुष्टि करते हैं कि गिरफ्तार व्यक्ति 53 साल का ब्रिटिश पुरुष है.”
Aerial shot of emergency services arriving at the scene
पुलिस ने आगे बताया कि वे इस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच कर रहे हैं. मर्सीसाइड पुलिस ने कहा कि कई पैदल यात्री कार की चपेट में आए, जब टीम का ओपन-टॉप कोच खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को लेकर शहर के बीचोंबीच विजय जुलूस निकाल रहा था. फिलहाल घायलों की संख्या को लेकर आंकड़ा सामने नहीं आया है, लेकिन बताया जा रहा है कि कई लोग बुरी तरह घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Liverpool Parade crash
सोशल मीडिया पर एक अनधिकृत वीडियो सामने आया है, जिसमें दिखाया गया है कि एक कार तेज़ी से जश्न मना रहे फुटबॉल फैन्स की बड़ी भीड़ की ओर बढ़ रही है और कुछ क्षणों में कई लोग इसकी चपेट में आ जाते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस परेड में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए थे. पुलिस पहले से ही किसी भी हादसे को लेकर अलर्ट पर थी. साथ ही फैन्स को आतिशबाजी और ड्रोन से बचने के लिए वॉर्निंग दी गई थी.

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने इस घटना को भयानक करार देते हुए कहा कि वे घटना पर लगातार जानकारी लेते रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “लिवरपूल में जो दृश्य सामने आए, वे भयानक हैं. मेरी सहानुभूति सभी घायल और प्रभावित लोगों के साथ है. मैं पुलिस और आपातकालीन सेवाओं को इस गंभीर घटना पर त्वरित और निरंतर प्रतिक्रिया देने के लिए धन्यवाद देता हूं.”
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News