भट्ठी बनी दिल्ली! 51°C जैसी तपिश महसूस हुई, 16 सालों में 27 जून रहा सबसे गर्म; 2 दिन बारिश का अलर्ट – Live Hindustan

राजधानी दिल्ली के लोगों को शनिवार दिन में भारी गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। उन्हें 40 डिग्री के तापमान में 51 डिग्री सेल्सियस जैसी तपिश महसूस हुई। देर शाम साढ़े 8 बजे भी गर्मी के चलते बेचैनी बनी रही। दिल्ली में आमतौर पर जून के अंतिम सप्ताह तक भीषण गर्मी का दौर समाप्त होने लगता है और बारिश की फुहारों से मौसम काफी हद तक आरामदायक हो जाता है। इस बार मॉनसून आने में अब भी सप्ताह भर से ज्यादा का समय लग सकता है। शनिवार को सुबह से ही पड़ रही तेज गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। वैसे तो दिल्ली का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री दर्ज किया गया, लेकिन गर्मी, उमस और हवा की कम रफ्तार के चलते लोगों को 51 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी महसूस हुई।

मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं, आंधी-बारिश से दिल्ली के लोगों को हल्की राहत मिल सकती है। मंगलवार और बुधवार को भी तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। मंगलवार- बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हवा की रफ्तार, नमी और अधिकतम तापमान के आधार पर महसूस होने वाली गर्मी (फील लाइक टेंपरेचर) की गणना की जाती है। शनिवार दोपहर ढाई बजे तापमान 40.0 डिग्री, नमी का स्तर 45 फीसदी और हवा की रफ्तार 3.7 किलोमीटर प्रति घंटे थी। इसके चलते दिल्ली के लोगों ने 51.3 डिग्री जैसी गर्मी महसूस की। शाम साढ़े आठ बजे तापमान 36.6 डिग्री, नमी 57 फीसदी और हवा की रफ्तार 3.7 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रही। इसके चलते महसूस होने वाली गर्मी 48.4 डिग्री तक रही।

राजधानी में 27 जून मॉनसून आगमन की आधिकारिक तिथि है। इसके बावजूद दिल्ली और आसपास के इलाके से मॉनसून अभी काफी दूर है। इसका असर मौसम पर देखने को मिल रहा है। मॉनसून आगमन के दिन सोलह वर्षों में दिल्ली का तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया। शनिवार को मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में शनिवार की सुबह से ही तेज धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ धूप और तेज होती गई। धूप के चलते दिन में 11 बजे के बाद से ही लोगों का घरों से निकलना मुश्किल होने लगा। दोपहर एक-दो बजे लोगों को गर्म हवा के थपेड़ों का भी अहसास हुआ। हालांकि, बाद में कुछ स्थानों पर हल्के बादलों की आवाजाही हुई। इसके बावजूद मौसम गर्म बना रहा। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। दिल्ली का रिज इलाका सबसे गर्म रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री रहा।

दिन के साथ-साथ दिल्ली में रात के तापमान में भी इजाफा हुआ है। सफदरजंग मौसम केन्द्र में न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 2.9 डिग्री ज्यादा है। यह इस महीने की सबसे गर्म रात रही। इससे पहले 11 जून को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया था। इस महीने में सिर्फ दो दिन ही ऐसे रहे हैं, जब न्यूनतम तापमान 30 या उससे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया।

मौसम के अलग-अलग कारकों की वजह से दिल्ली की हवा लगातार साफ-सुथरी बनी है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक शनिवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 130 रहा। इस स्तर की हवा को मध्यम श्रेणी में रखा जाता है।

राजधानी में मॉनसून के आगमन की सामान्य तिथि 27 जून है। मॉनसून की गतिविधियां आसपास होने के चलते आमतौर पर इस समय तक तापमान 40 डिग्री के नीचे आ जाता है। मौसम विभाग के सोलह वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2026 से पहले केवल वर्ष 2019 में ही 27 जून को अधिकतम तापमान 41 डिग्री से ऊपर था।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News