भविष्य की स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने के लिए ब्रिक्स के स्वास्थ्य मंत्री सहमत – Hindustan

भारत की अध्यक्षता में आयोजित ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के सम्मेलन में भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए सहयोग पर सहमति प्रकट की गई। साथ ही बेंगलुरू में स्थित निम्हंस ब्रिक्स देशों में मानसिक स्वास्थ्य उत्कृष्टता केंद्रों के नेटवर्क के लिए समन्वय का कार्य करेगा। इस दौरान ब्रिक्स मंत्री स्तरीय स्वास्थ्य घोषणापत्र को भी मंजूरी प्रदान की गई। चंडीगढ़ में आयोजित हुए ब्रिक्स स्वास्थ्य मंत्रियों के सम्मेलन को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे. पी. नड्डा ने ऑनलाइन माध्यम से संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी सुधार किए हैं। उन्होंने कहा कि यह बैठक भविष्य में सहयोग के लिए स्थाई संस्थागत तंत्र स्थापित करेगी। नड्डा ने कहा कि भारत ने जन-केंद्रित नीतियों, स्वास्थ्य सेवाओं की व्यापक पहुंच, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और बेहतर सेवा वितरण व्यवस्था के माध्यम से अपने स्वास्थ्य तंत्र को मजबूत करने के लिए व्यापक और परिवर्तनकारी सुधार किए हैं。
देशों को स्वास्थ्य चुनौतियों पर चर्चा करने का अवसर मिला
भारत की अध्यक्षता में लचीलापन, नवाचार, सहयोग और सतत विकास का निर्माण शीर्षक के तहत आयोजित इस बैठक ने सदस्य देशों को प्रमुख स्वास्थ्य चुनौतियों पर चर्चा करने तथा स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत बनाने, नवाचार को बढ़ावा देने, महामारी की रोकथाम, तैयारियों और प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ाने तथा निरंतर सहयोग के माध्यम से सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज को आगे बढ़ाने की अपनी सामूहिक प्रतिबद्धता दोहराने का अवसर प्रदान किया। बैठक का सबसे महत्वपूर्ण परिणाम 16वें ब्रिक्स स्वास्थ्य मंत्री-स्तरीय घोषणापत्र को सर्वसम्मति से अपनाया जाना रहा। यह घोषणापत्र स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने तथा अधिक लचीली, न्यायसंगत और जन-केंद्रित स्वास्थ्य प्रणालियों के निर्माण के प्रति ब्रिक्स देशों की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है। बैठक में ब्रिक्स सदस्य देशों के स्वास्थ्य मंत्री, प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुख, वरिष्ठ अधिकारी और जनस्वास्थ्य विशेषज्ञ शामिल हुए। उन्होंने साझा जनस्वास्थ्य प्राथमिकताओं पर सहयोग बढ़ाने और अधिक सुदृढ़ वैश्विक स्वास्थ्य व्यवस्था को आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News