भागलपुर में खतरे के निशान को छू गई गंगा – Hindustan

भागलपुर, प्रधान संवाददाता। गंगा फिर खतरनाक रूप धारण कर रही है। शनिवार को भागलपुर में गंगा ने खतरे के निशान को छू लिया है। केन्द्रीय जल आयोग की रिपोर्ट में शाम 6 बजे जलस्तर 33.68 मीटर दर्ज किया गया। सुल्तानगंज और कहलगांव में गंगा पहले से खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। भागलपुर में पिछले 24 घंटे में गंगा का जलस्तर 17 सेमी ऊपर चढ़ा है। हालांकि बाढ़ पूर्वानुमान में यह बताया जा रहा है कि रविवार को भागलपुर में गंगा लगभग स्थिर रहेगी या मामूली बढ़ोतरी होगी। लेकिन कहलगांव और पीरपैंती क्षेत्र में जलस्तर अभी और बढ़ेगा। शनिवार को भागलपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण फिर से पानी विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश कर गया है।
इसके अलावा सखीचंद घाट, बूढ़ानाथ, मानिक सरकार आदि मोहल्लों में भी पानी घुस रहा है। लोगों को यह डर सता रहा है कि फिर वैसी स्थिति न हो जाए जो लगभग 15 दिन पहले थी। शनिवार को सुल्तानगंज में गंगा का जलस्तर 36.03 मीटर और कहलगांव में 31.89 मीटर दर्ज किया गया। दोनों ही जगहों पर गंगा खतरे के निशान से काफी ऊपर है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News