अन्नामलाई ने भाजपा से इस्तीफा देते हुए अपना नया राजनैतिक आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया। तमिलनाडु की राजनीति करने वाले अन्नामलाई कई महीनों से भाजपा में साइडलाइन थे और पार्टी ने उनके खिलाफ जाते हुए एआईएमडीएमके के साथ गठबंधन किया था। अन्नामलाई यह गठबंधन नहीं चाहते थे। भाजपा छोड़ने के बाद अब अन्नामलाई अपनी पार्टी बनाएंगे और अगला चुनाव लड़ेंगे। पहले 24 घंटे में उन्हें काफी समर्थन भी मिलता दिखाई दिया। लगभग 14 लाख लोग उनके इस राजनैतिक आंदोलन से जुड़ गए।
अपने इस्तीफे के लेटर में अन्नामलाई ने कहा, “इस समय, मैं शीर्ष नेतृत्व के साथ हुई कई बातचीत और पिछले 18 महीनों में उनके सामने जाहिर किए गए अपने मतभेदों को याद करना चाहूंगा। तमिलनाडु में विकास-उन्मुख और सांस्कृतिक रूप से जुड़ी राजनीति को आगे बढ़ाने के बारे में मेरे विचारों से मैं शीर्ष नेतृत्व पर और बोझ नहीं डालना चाहता। हमारे वरिष्ठ नेतृत्व के साथ बातचीत के बाद, मैं इस नतीजे पर पहुंचा हूं कि तमिलनाडु को लेकर हमारी सोच एक जैसी नहीं है।”
अन्नामलाई तमिलनाडु में पूर्व आईपीएस अधिकारी रहे हैं और साल 2020 में वह भाजपा में शामिल होते हुए राजनीति की शुरुआत की थी। उन्हें कुछ ही समय में पहले भाजपा का तमिलनाडु उपाध्यक्ष बनाया गया और एक साल के भीतर ही राज्य में भाजपा के अध्यक्ष बन गए। अन्नामलाई की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए से लोगों से उनसे जुड़ने की अपील की गई है। अब तक 14 लाख से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है। वेबसाइट पर बताया गया है कि यह आंदोलन लोगों का है। आइए आगे बढ़ें, कदम उठाएं और बदलाव लाएं। लीडर बनने के लिए वॉलंटियर के तौर पर जुड़ें।
बता दें कि वेबसाइट पर साइन अप करने के लिए, लोग जॉइन द मूवमेंट ऑप्शन पर क्लिक कर सकते हैं। उन्हें अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालनी होगी। छह डिजिट के OTP वेरिफिकेशन के बाद, यूजर्स को उनके नाम, जन्मतिथि और पासवर्ड के साथ एक लॉगिन ID मिलेगी, जिसे वे डाउनलोड कर सकते हैं। पार्टी में पदों के लिए भी पहले से नियम हैं। उदाहरण के लिए, एक व्यक्ति एक पद को बार-बार नहीं संभाल सकता। अन्नामलाई ने यह भी कहा कि एक विधायक या सांसद कितनी बार चुना जाएगा, यह तय करना होगा। हम एक पॉलिटिकल लीगेसी इंस्टिट्यूट बनाने जा रहे हैं।
इससे पहले, पूर्व आईपीएस अधिकारी ने सोशल मीडिया पर अपने संबोधन में उनके राजनीतिक दृष्टिकोण की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा, “आइए हम खुद को बदलें, और बदलाव स्वाभाविक रूप से होगा… आंदोलन का मूल सिद्धांत है कि खुद को बदलें और बदलाव लाएं (मारुवोम, मातृवोम)।” अन्नामलाई की इस घोषणा के बाद, तमिलनाडु की भाजपा युवा मोर्चा इकाई के कानूनी संयोजक अभिलाष गोपीनाथ ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। गोपीनाथ ने अपने त्यागपत्र में कहा, ”मेरा यह निर्णय के. अन्नामलाई के मार्ग और दृष्टिकोण का अनुसरण करने की मेरी दृढ़ इच्छा से प्रेरित है, जिनके नेतृत्व, ईमानदारी और सार्वजनिक जीवन के प्रति प्रतिबद्धता ने मुझे राजनीति में प्रवेश करने के लिए प्रेरित किया तथा मेरी राजनीतिक यात्रा को प्रभावित करना जारी रखा है।”
लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play