भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु भी होंगे हिस्सा – Dainik Bhaskar

नाटक गूगल कर ले रे… का मंचन कल
उदयपुर } अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र से लौटने के बाद प्रथम भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला शनिवार को उदयपुर पहुंच रहे हैं। उनकी यह यात्रा इसलिए खास है, क्योंकि वे यहां सरकारी स्कूलों के छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले नाटक गुगल कर ले रे… में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
आयोजन विद्याभवन स्कूल के मुक्ताकाशी रंगमंच पर शनिवार शाम 5 से होगा कैप्टन शुक्ला नाटक के एक हिस्से में मंच पर उतरकर ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाएंगे।
अंतरिक्ष से लौटे किसी भारतीय अंतरिक्ष यात्री का इस तरह बच्चों के बीच आकर कला और शिक्षा के संगम को प्रोत्साहित करना शहर के लिए गौरवपूर्ण क्षण होगा। साहित्यकार कहानीवाला रजत मेघनानी के लिखित नाटक का निर्देशन प्रयास संस्थान के सुनील टांक द्वारा किया जाएगा। जबकि स्कूल के बच्चे और कुछ कलाकार इसमें पहली बार बतौर रंगकर्मी प्रस्तुति देंगे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News