भारतीय इस्पात मजदूर महासंघ की 82वीं कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक सेक्टर-4 स्थित मंगलम भवन में बोकारो स्टील राष्ट्रीय मजदूर संघ के सौजन्य से संपन्न हुई। बैठक नौ सत्रों में आयोजित की गई, जिसमें संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान 20 एजेंडा बिंदुओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मजदूरों के हित, वेतन संरचना, कार्यस्थल पर सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा और चिकित्सा सुविधाओं से संबंधित विषय प्रमुख रहे। विभिन्न इस्पात उद्योग एवं खदान क्षेत्रों बोकारो, भिलाई, बरनपुर, दुर्गापुर, राउरकेला, एनएमडीसी नगरनार, दल्लीराजहरा, किरिबुरु, मेघाहातुबुरु, गुआ, चिड़िया, टेंसा, बोलानी, कुद्रेमुख और सेलम आदि से आए प्रतिनिधियों ने बैठक में सक्रिय भागीदारी की।
बैठक में इस्पात उद्योग प्रभारी एम. जगदीश्वर राव, सह प्रभारी इस्पात हिमांशु शेखर बल तथा इस्पात महासंघ के महामंत्री सह एनजेसीएस सदस्य समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस्पात श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए उनके समाधान के लिए ठोस रणनीति तय की गई। बोनस, आगामी वेज रिवीजन, 39 माह के एरियर और 58 माह के पर्क्स एरियर जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा कर आगे की दिशा निर्धारित की गई। मजदूरों के अधिकारों की रक्षा और उनके हितों को सर्वोपरि रखते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। अध्यक्षता महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष अमर जायसवाल ने की। संचालन महामंत्री रंजय कुमार ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्टील राष्ट्रीय मजदूर संघ के महामंत्री बिनोद कुमार, विशेष्वर महतो, शशि भूषण सिंह, अरविंद कुमार, मनोज कुमार, हराधन, हसनयन, अशोक कुमार, कृष्णा केवट और विवेक कुमार सिंह का योगदान रहा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play