इंडिया पोस्ट (भारतीय डाक) के नाम से फर्जी एसएमएस और लिंक भेज कर साइबर अपराधी ठगी कर रहे हैं। इस बारे में पुलिस मुख्यालय से डीजीपी साइबर क्राइम हेमंत प्रियदर्शी ने एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें बताया गया है कि कैसे इन लोगों से बचा जा सके। ऐसे लिंक का
हेमंत प्रियदर्शी ने बताया- साइबर अपराधी आपको इंडिया पोस्ट के नाम से एक एसएमएस भेजेंगे। इस एसएमएस में वे कहेंगे कि गलत पते के कारण आपका पार्सल डिलीवर नहीं हो पाया है। वे आपको फर्जी मोबाइल नंबर और ईमेल द्वारा एक लिंक देंगे। मैसेज में कहेंगे कि अपने पते को अपडेट करने के लिए इस पर क्लिक करें।
आप लिंक पर क्लिक करते ही फर्जी वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे। जो इंडिया पोस्ट की वेबसाइट की तरह दिखती है। इस वेबसाइट पर व्यक्तिगत जानकारी, जैसे – नाम, पता, फोन नंबर और बैंक विवरण मांगेंगे। फिर आपसे साइबर भुगतान के लिए कहेंगे या फिर आपकी दी गई व्यक्तिगत जानकारी से बैंक खाते में सेंध लगारप धोखाधड़ी कर सकते हैं।
ठगी से बचने के लिए भारतीय पोस्ट के नंबर पर संपर्क करें भारतीय पोस्ट द्वारा डाक या पार्सल की सूचना के लिए आप भारतीय डाक सेवा के अधिकृत नम्बर 18002666868 पर संपर्क कर सकते हैं। यदि आपके पास माल व डिलीवरी संख्या हैं तो आप भारतीय डाक की अधिकृत वेबसाइट या किसी थर्ड पार्टी ट्रैकिंग सेवा का उपयोग करें।
भारतीय डाक की अधिकृत वेबसाइट
1. https://www.indiapost.gov.in/MBE/Pages/Content/Speed-Post.aspx
2. https://www.indiapost.gov.in/layouts/15/dop.portal.tracking/trackconsignment.aspx
3. https://www.indiapost.gov.in/vashindi/layouts/15/dop.portal.tracking/trackconsignm ent.aspx
इन लिंक पर अपनी माल / डिलीवरी संख्या दर्ज करे और अपने माल की स्थिति और स्थान देखने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें।
इंडिया पोस्ट ने आमजन को सलाह दी है कि जब उन्हें संदेश मिलें तो वे सतर्क रहें। क्योंकि वे ग्राहकों से कभी भी व्यक्तिगत विवरण प्रदान करने के लिए लिंक का उपयोग करने के लिए आग्रह नहीं करते हैं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.