अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि फ्लाईदुबई विमान को कथित तौर पर गिराने की कोशिश करने वाले को पायलट का ईरान से संबंध हो सकता है। हालांकि, उन्होंने कहा है कि इस संबंध में जांच चल रही है। खास बात है कि विमान में भारतीय पायलट स्मित मच्छार पर साथी पायलट ने हमला कर दिया था और विमान को क्रैश कराने की कोशिश की थी।
व्हाइट हाउस में गुरुवार को संवाददाताओं ने ट्रंप से पूछा कि क्या उन्हें हमले के पीछे रहे सह-पायलट और तेहरान के बीच किसी संबंध के बारे में जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा, ‘हम इस पर अभी काम कर रहे हैं।’ ट्रंप ने कहा, ‘मैं जो सुन रहा हूं, उसके आधार पर कहूंगा कि जवाब हां है, लेकिन हम इस पर अभी काम कर रहे हैं।’ उन्होंने इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।
यह पूछे जाने पर कि यदि हमले के पीछे ईरान का हाथ पाया गया तो क्या अमेरिका तेहरान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करेगा, ट्रंप ने कहा, ‘हां, उन पर बहुत कड़ी कार्रवाई की जाएगी, चिंता मत कीजिए।’ उन्होंने कहा, ‘आप उनसे ही पूछिए। वे जानते हैं कि क्या हुआ। उन पर बहुत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’
जांच से अवगत एक क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध ओमान का नागरिक है और हिरासत में है। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब के अधिकारी इजरायल समेत कई देशों के साथ मिलकर हमले का मकसद पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारी के अनुसार संयुक्त अरब अमीरात, अमेरिका और ओमान भी जांच में शामिल हैं।
गोपनीयता की शर्त पर बात करने वाले अधिकारी ने इजरायल की जांच में भागीदारी का विस्तृत ब्यौरा नहीं दिया। उन्होंने कहा, ‘आतंकवाद से लेकर मानसिक विकार तक सभी संभावित परिस्थितियों की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी संभावना को खारिज नहीं किया गया है।’
एक अन्य क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि इजरायली खुफिया और सुरक्षा अधिकारी सऊदी अरब में सह-पायलट से पूछताछ की प्रक्रिया में शामिल होंगे। अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर यह जानकारी दी क्योंकि उन्हें मीडिया से बात करने की अनुमति नहीं थी।
विमान में मौजूद दंत चिकित्सक शोटा मुसायेव ने घटना का वीडियो बनाया था। वीडियो में सह-पायलट घुटनों के बल बैठा और उसके हाथ पीछे बंधे हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, सह-पायलट का नाम अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया है। संयुक्त अरब अमीरात से तेल अवीव जा रहे 174 यात्रियों वाले विमान में सवार इजरायली यात्रियों ने बताया कि खून से लथपथ भारतीय कैप्टन ने कॉकपिट का दरवाजा खोला जिसके बाद वे अंदर गए।
कॉकपिट के अंदर यात्रियों ने सह-पायलट से हाथापाई कर उसे काबू किया और विमान को स्थिर करने में मदद की। विमान इतनी तेजी से नीचे आया था कि उसका रडर भी क्षतिग्रस्त होकर अलग हो गया।
(भाषा इनपुट के साथ)
निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play