भारतीय बच्चे की पुतिन के साथ सेल्फी वायरल, 12 साल की उम्र में ही बना डाला रोबोट – ABP News

16 साल के भारतीय एआई टैलेंट राउल जॉन अजू ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ सेल्फी ली है. AI Kid Of India राउल ने रूस के मॉस्को में आयोजित कॉन्फ्रेंस में पुतिन के साथ सेल्फी ली और उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
राउल ने पुतिन के साथ सेल्फी शेयर करते हुए अपनी पहली वीडियो को याद किया जो उन्होंने 9 साल की उम्र में बनाई थी. उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 9 साल की उम्र में बाथरूम में अपना पहला वीडियो बनाने से लेकर राष्ट्रपति पुतिन के साथ सेल्फी लेने तक, मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि ज़िंदगी मुझे यहाँ तक ले आएगी.
A post shared by Raul John Aju (@raul_the_rockstar)

मेरे पास सुनाने के किए कहानियां हैं
राउल ने आगे लिखा, मैंने जो कुछ भी हासिल किया है, उससे कहीं ज्यादा मैं इस बात के लिए आभारी हूं कि इस सफर ने मुझे एक बेहतर इंसान बनने में मदद की है. ‘AI जर्नी’ (AI Journey) में कुछ कमाल के लोगों (जो मुझसे कहीं ज़्यादा समझदार हैं) से मिलकर मुझे एहसास हुआ कि मुझे अभी और कितना कुछ सीखना बाकी है.
AIJ, वहां के सभी लोगों, और खासकर मेरे माता-पिता का शुक्रिया, जिन्होंने हमेशा मुझ पर भरोसा किया और उन सभी लोगों का जो इस सफर का हिस्सा रहे हैं. एक छोटे बच्चे के सपनों को सच करने के लिए आपका धन्यवाद. मैं आज भी एक जिज्ञासु बच्चा ही हूं, बस अब मेरे पास सुनाने के लिए कुछ और कहानियां हैं.
12 साल की उम्र में बनाया पहला रोबोट
बता दें राउल ने 12 साल की उम्र में अपना पहला रोबोट MEBot बनाया था. ये उनके एक स्कूल साइंस प्रोजेक्ट का हिस्सा था. यूएन को दिए एक इंटरव्यू में राउल ने बताया था कि कैसे उनका टैक्नोलॉजी में इंटरेस्ट वीडियो एडिटिंग से शुरू हुआ था. उनके पिचा एडॉबी में काम करते हैं. उससे उन्हें कई प्रीमियम डिजिटल टूल्स के बारे नें पता चला था साथ ही उसे चलाने में मदद मिली थी.
ये भी पढ़ें: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में AAP नेता दीपक सिंगला को बड़ी राहत, SC से मिली अंतरिम जमानत
दीक्षा छाबड़ा ABP live.Com में सीनियर कॉपी एडिटर हैं. यहां ये  न्यूज डेस्क का हिस्सा हैं. दीक्षा को देश, विदेश और एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी दिलचस्पी है. वो इन सभी के बारे में लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के जगत में 9 साल पूरे हो चुके हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ की थी. इसके बाद से ये इंडिया टीवी, टीवी9 जैसी संस्थाओं में एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर चुकी हैं. दीक्षा ने अपनी पढ़ाई इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से की है. संपर्क करें- Mail Id- dikshac@abpnetwork.com, X-https://x.com/Diksha29chhabra
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News