भारतीय मूल की नित्या रामन की US में ऐतिहासिक जीत, लॉस एंजिल्स की मेयर बनीं; ट्रंप को लगी मिर्ची – Hindustan

भारतीय मूल की नित्या रामन ने अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में इतिहास रच दिया है। नित्या रामन ने अमेरिका के दूसरे सबसे बड़े शहर में बड़ा उलटफेर करते हुए मौजूदा मेयर करेन बास को हरा दिया है। इसके साथ ही वे लॉस एंजिल्स की नई मेयर बन गई हैं। लेकिन उनकी यह जीत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रास नहीं आई है। ट्रंप ने चुनावों में धांधली का इल्ज़ाम लगा दिया है। दरअसल ट्रंप देश में वामपंथी नेताओं की जीत पर भड़क गए हैं।

बता दें कि अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी ने अमेरिका के दोनों सदनों पर नियंत्रण खो दिया है। इससे ट्रंप बौखलाये हुए हैं। अब वामपंथियों की जीत से उनकी बौखलाहट और बढ़ गई है। अब ट्रंप ने लॉस एंजिल्स और वाशिंगटन डीसी में प्रगतिशील उम्मीदवारों की चुनावी जीत पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि बड़े अमेरिकी शहरों में ‘डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट’ नेताओं का जीतना तबाही ला सकता है।

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं

अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट नित्या रामन की जीत के अलावा, जनीस लुईस जॉर्ज भी वाशिंगटन डीसी के नए मेयर बन गए हैं। इससे पहले पिछले साल भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने भी न्यूयॉर्क के मेयर का चुनाव जीतकर इतिहास रचा था। ऐसे में अब अमेरिका के तीन प्रमुख शहरों का नेतृत्व डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट नेताओं के हाथों में होगा।

चुनावी नतीजों पर टिप्पणी करते हुए ट्रंप ने कहा, “उन्हें देखना होगा कि आगे क्या होता है। मेरा मतलब है, एक ऐसा समय आएगा जब लोग असंतुष्ट होंगे तो बदलाव होगा। लेकिन दुर्भाग्य से, आमतौर पर यह इतनी देर से होता है कि जब पानी सिर से ऊपर चला जाता है, तो आप किसी शहर, देश या राज्य को कभी वापस पुरानी स्थिति में नहीं ला पाते।” इतिहास का हवाला देते हुए ट्रंप ने कहा, “अगर आप इतिहास को देखें, तो यह एक तबाही साबित होने वाला है। एक तबाही होगी। मैं न्यूयॉर्क के एक बहुत अच्छे सज्जन से निपटता हूं, उनके साथ मेरे संबंध बहुत अच्छे हैं। देखते हैं यह सब कैसे आगे बढ़ता है।”

ट्रंप ने लॉस एंजिल्स के मेयर चुनाव के नतीजों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने रूढ़िवादी उम्मीदवार स्पेंसर प्रैट की हार पर आश्चर्य जताते हुए चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया। ट्रंप ने कहा, “मैंने लॉस एंजिल्स का चुनाव देखा और यह एक बहुत ही शर्मनाक घटना थी, क्योंकि मुझे और बाकी सभी को लगा था कि स्पेंसर प्रैट फाइनल में होंगे।” बिना कोई सबूत दिए ट्रंप ने आगे कहा, “हमारे चुनाव इतने भ्रष्ट हैं, आपको इसका अंदाजा भी नहीं है।”

‘डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट्स ऑफ अमेरिका’ के समर्थन से मैदान में उतरीं 45 वर्षीय रामन ने शहर में कई सुधारों के वादों के दम पर यह जीत दर्ज की है। इससे पहले शुरुआत में अपनी राजनीतिक सहयोगी करेन बास का समर्थन करने के बाद, नामांकन की अंतिम तिथि से ठीक पहले नित्या रामन का मेयर चुनाव की रेस में उतरना बेहद चौंकाने वाला कदम था। नित्या रामन का जन्म 1981 में भारत के केरल में हुआ था और वे छह साल की उम्र में अमेरिका चली गई थीं। यहां उन्होंने प्रतिष्ठित हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से स्नातक किया और MIT से मास्टर डिग्री हासिल की। पढ़ाई पूरी करने के बाद कुछ समय उन्होंने भारत में भी काम किया। हालांकि 2013 में वे लॉस एंजिल्स शिफ्ट हो गईं।

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News