राजनगर। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में शनिवार को राजनगर के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा का संचालन गायत्री परिवार ट्रस्ट सरायकेला के माध्यम से किया गया। परीक्षा केंद्र पर छात्राओं ने उत्साह के साथ परीक्षा में भाग लिया। इस दौरान परीक्षा पूरी तरह कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुई।गायत्री परिवार के प्रखंड समन्वयक पिंटू राउत ने बताया कि राजनगर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। केंद्र पर कुल 46 विद्यार्थियों का पंजीयन था, जिसमें 42 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि चार विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
उन्होंने बताया कि शनिवार को राजनगर प्रखंड क्षेत्र में एक परीक्षा केंद्र पर ही भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित की गयी।उन्होंने कहा कि परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, परंपराओं, नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों के प्रति जागरूकता पैदा करना है। साथ ही विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत से परिचित कराते हुए उनके जीवन में नैतिकता, अनुशासन और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना भी परीक्षा का प्रमुख उद्देश्य है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play