भारतीय समाज में महिलाओं की शिक्षा, ज्ञान और सामाजिक योगदान की है समृद्ध परंपरा – Dainik Bhaskar

बोधगया में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर मगध विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर गृह विज्ञान विभाग ने बालिकाओं के समग्र विकास पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम का विषय “नवदुर्गा से नवशक्ति तक—हर बेटी में शक्ति, हर शक्ति में संभावना” रहा। आयोजन में शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, कौशल विकास, डिजिटल ज्ञान और आर्थिक आत्मनिर्भरता पर चर्चा की गई।मुख्य अतिथि डॉ. अलका मिश्रा ने प्राचीन भारतीय इतिहास और ज्ञान परंपरा में महिलाओं की भूमिका पर बात रखी। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज में महिला शिक्षा और योगदान की समृद्ध परंपरा रही है। उन्होंने वर्तमान समय में हर बालिका को निर्णय लेने, शिक्षा और कौशल के अवसर उपलब्ध कराने की जरूरत बताई। कार्यक्रम में छात्राओं ने नौ प्रतीकात्मक शक्ति-रूपों के जरिए बालिकाओं के जीवन से जुड़े पक्षों को प्रस्तुत किया। इनमें स्वास्थ्य, ज्ञान, मानसिक सशक्तिकरण, संवेदना, सुरक्षा, निर्भयता, गरिमा, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता व नेतृत्व शामिल रहे।
विभाग की छात्राओं ने पोषण और स्वास्थ्य, मिलेट आधारित खाद्य पदार्थ, कम लागत वाली पौष्टिक रेसिपी, स्वच्छता और मासिक धर्म स्वास्थ्य, हस्तशिल्प, सतत जीवनशैली, कौशल विकास और महिला उद्यमिता पर स्टॉल और प्रदर्शनियां भी लगाईं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News