मुजफ्फरनगर। 82 यूपी बटालियन एनसीसी के सीनियर डिवीजन कैडेट प्रियवृत सिंह ने सैन्य प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद हासिल किया है। इस उपलब्धि से पूरे जनपद और कैडेट्स में खुशी की लहर है। 82 यूपी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल प्रवीण भाल ने बताया कि बिहार के गया स्थित ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी में आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड के दौरान कैडेट प्रियवृत सिंह ने भारतीय सेना में बतौर लेफ्टिनेंट कदम रखा। इस समारोह में नवनियुक्त अधिकारियों ने राष्ट्र सेवा की शपथ ली। पासिंग आउट परेड में प्रियवृत सिंह के दादा-दादी और माता-पिता ने उनके कंधों पर लेफ्टिनेंट के रैंक सितारे लगाए और देश सेवा के लिए अपना आशीर्वाद दिया।
कस्बा ककरौली क्षेत्र के गांव बेहड़ा सादात के मूल निवासी लेफ्टिनेंट प्रियवृत सिंह के दादा कृष्णपाल सिंह प्रख्यात शिक्षाविद् हैं, जो विकास खण्ड मोरना मुख्यालय स्थित महर्षि सुखदेव इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। प्रियवृत सिंह बचपन से ही उत्कृष्ट शैक्षिक माहौल और पारिवारिक संस्कारों के बीच पले-बढ़े हैं। प्रियवृत सिंह के दादा कृष्णपाल सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनके पोते का भारतीय सेना में अधिकारी बनना 82 यूपी एनसीसी बटालियन, सहयोगी एनसीसी अधिकारियों, पूरे परिवार और साथी कैडेट्स के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रियवृत अपने अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण से देश की रक्षा करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play