भारत अगली पीढ़ी के 6जी नेटवर्क के विकास के लिए अमरीका और 24 अन्य देशों के समूह में शामिल – News On AIR

मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें
प्ले ऑडियो
सितम्बर 8, 2026 8:37 पूर्वाह्न
6G नेटवर्क के विकास की वैश्विक पहल में भारत अब अमरीका और 24 अन्य देशों के साथ शामिल हो गया है। इस पहल का उद्देश्य 6G नेटवर्क की सुरक्षा मजबूत करना, प्रतिस्पर्धा बढ़ाना और नई तकनीक को बढ़ावा देना है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने अमरीकी वाणिज्य सचिव हावर्ड लटनिक से मुलाकात की।
दोनों नेताओं ने 6G के साथ सेमीकंडक्टर, एआई और डेटा सेंटर के क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा की। श्री प्रसाद ने भारत सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 में अमरीकी निवेश, एआई साझेदारी और एआई के सुरक्षित इस्तेमाल पर भी जोर दिया। जी-20 इनोवेशन बैठक में भारत ने एआई, सेमीकंडक्टर, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और रोबोटिक्स जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
 
10 मिन पहले
views 33
2 घंटे पहले
views 19
1 घंटा पहले
views 19
2 घंटे पहले
views 18
25 मिन पहले
views 18
गोपनीयता नीति | कॉपीराइट © 2026 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 8th Sep 2026

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News