भारत कर सकता मदद…, पीएम मोदी से बोले ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान – ABP News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (31 अगस्त 2026) को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन से इतर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के साथ बैठक की. इस बैठक में पेजेशकियान ने पीएम मोदी ने कहा कि अमेरिका ने अपने वादे को पूरा नहीं किया इसके बावजूद ईरान एक अंतिम समझौते पर पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध है. पेजेशकियान ने कहा कि इलाके में शांति और स्थिरता को मजबूत करने में भारत काफी मदद कर सकता है.
सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पेजेशकियान ने कहा, ‘हम अब भी समझौते और आपसी समझ बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं. हमारा मानना ​​है कि युद्ध जारी रखने से न तो हमारे हितों को और न ही क्षेत्र या मानवता के हितों को कोई लाभ होता है.’ फार्स समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी के साथ बैठक में कहा कि अमेरिका में ऐसे लोग हैं जो चाहते हैं कि ये जंग जारी रहे.
पेजेशकियान ने कहा कि अमेरिका ने अपने वादे पूरे नहीं किए हैं. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से जुड़े समुद्री सहयोग और चाबहार बंदरगाह में सहयोग पर चर्चा की.
उन्होंने कहा, ‘चाबहार पोर्ट दक्षिण-पूर्वी ईरान में स्थित है, जिसके एक टर्मिनल को तैयार करने में भारत ने कम से कम 12 करोड़ डॉलर (120 मिलियन डॉलर) का निवेश किया है. इस परियोजना पर लगाए गए प्रतिबंधों में अमेरिका की ओर से दी गई छूट रविवार (30 अगस्त 2026) को समाप्त हो गई.’
(ये स्टोरी अपडेट की जा रही है…)
विक्रम कुमार एबीपी न्यूज़ में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं और डिजिटल टीम का हिस्सा हैं. एबीपी लाइव के नेशनल डेस्क पर विक्रम देश और विदेश की राजनीति से जुड़ी खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. ब्रेकिंग न्यूज़ पर इनका विशेष फोकस रहता है. देश-विदेश के बड़े राजनीतिक घटनाक्रम पर लिखते रहते हैं. यूएस-ईरान युद्ध के दौरान इन्होंने कई इन-डेप्थ खबरें की हैं जिन पर कई मिलियन व्यूज आए. साल 2023 में प्रतिष्ठित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया हिंदी में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद एबीपी लाइव के साथ करियर की शुरुआत की. Email: vikramk@abpnetwork.com
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News