भारत का बच्चा-बच्चा जय जय श्री राम बोलेगा से गूंजी ताप्ती नगरी – Dainik Bhaskar

मुलताई| मां ताप्ती जन्मोत्सव पर सोमवार को बस स्टैंड पर ढाबा यूनियन के तत्वाधान में देवी जागरण हुआ। प्रसिद्ध गायिका पूजा गोल्हानी और भजन गायक सुमित महतकर ने भजनों से माता रानी की महिमा सुनाई। भजन सुनने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जागरण का शुभारंभ जिला
पूजा गोल्हानी ने अपनी मधुर आवाज से मातारानी, प्रभु श्रीराम, हनुमान जी के भजन प्रस्तुत किए। उनका प्रसिद्ध भजन भारत का बच्चा-बच्चा जय जय श्री राम बोलेगा पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया।
सुमित महतकर ने मां भवानी और खाटू श्याम के सुंदर भजन प्रस्तुत किए। ढाबा यूनियन अध्यक्ष नरेंद्र गिरी गोस्वामी ने कहा मां ताप्ती के जन्मोत्सव पर हर साल मातारानी का जागरण किया जाता है। जागरण और भक्ति में युवाओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। देर रात तक लोगों ने मातारानी के भजनों का आनंद उठाया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News