भारत सब्जियों का देश है. हर मौसम में हमारे देश में प्रचूर मात्रा में विभिन्न वेराइटी की सब्जियां मिलती हैं. देश के सभी राज्यों में किसी न किसी सब्जी का उत्पादन होता है. इस बीच आइए आपको बताते हैं कि भारत के किस राज्य में सबसे अधिक कद्दू का उत्पादन किया जाता है. इस राज्य को कद्दू कैपिटल भी कहा जाता है.
Trending Photos
Pumpkin Capital Of India: भारत सब्जियों का देश है. हर मौसम में अलग-अलर वैराइटी की सब्जियां मिलती हैं, जो न केवल पौष्टिक होती हैं, बल्कि स्वाद में भी लाजवाब होती हैं. देश के अलग-अलग राज्यों में विभिन्न सब्जियों का उत्पाद किया जाता है. मौसम, वातावरण और मिट्टी के कारण कुछ इलाकों में होने वाली सब्जियों की पैदावार साल भर होती हैं, तो कुछ सब्जियां सीजन के अनुसार पैदा होती हैं.
इस बीच क्या आपको पता है कि कद्दू जो स्वाद और अपनी पौष्टिक विशेषताओं के लिए जाना जाता है, उसकी पैदावार सबसे अधिक किस राज्य में होती है. कद्दू नाम आते ही कई लोगों के दिमाग में इसका स्वाद छा जाता है. कद्दू एक ऐसी सब्जी है, जो शायह की किसी को न पसंद आए। ऐसे में अपने आज के आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कद्दू की पैदावार भारत के किस राज्य में सबसे अधिक होती है.
किस राज्य में सबसे अधिक कद्दू उगाया जाता है
रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत के पश्चिम बंगाल राज्य में सबसे अधिक कद्दू का उत्पादन होता है. बताया जाता है कि यहां की उपजाऊ मिट्टी और बेहतरीन मौसम के कारण कद्दू की खेती बड़े स्तर पर की जाती है. पश्चिम बंगाल में कद्दू को अलग-अलग मौसमों में उगाया जाता है. बता दें कि बंगाल से कद्दू स्थानीय बाजारों के साथ-साथ देश के अलग-अलग राज्यों में भेजा जाता है. सबसे अधिक यहां से कद्दू की सप्लाई पहाड़ी राज्यों में होती है.
बंगाल के अलावा इन राज्यों में होता है कद्दू का उत्पादन
न केवल बंगाल, बल्कि इसके अलावा देश के कई राज्यों में कद्दू का उत्पादन बड़े स्तर पर किया जाता है. इनमें ओडिशा, असम, बिहार समेत आसपास के कई राज्य शामिल हैं. बता दें कि कद्दू का उत्पादन करने के लिए सबसे अधिक मौसम की भूमिका होती है. कद्दू के पौधों को अच्छी तरीके से बढ़ने के लिए 20 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस का तापमान चाहिए होता और अच्छी धूप की जरूरत होती है.
यह भी पढ़ें: भारत का Raisin Capital, जहां होता है सबसे अधिक किशमिश का उत्पादन; दुनिया में भी भारी डिमांड
कद्दू के बारे में ये बात जानते हैं आप?
कद्दू काफी समय तक बिना किसी फ्रिज के भी खराब नहीं होता. इसकी मुख्य वजह होती है कद्दू का बाहरी हिस्सा काफी मोटा होता है. यहां बाहरी हिस्से का मतलब उसके छिलके से है. अपने इसी गुण के कारण इसको दूर के बाजारों में ले जाने में भी कोई परेशान नहीं होती है. इसके अलावा कद्दू के बीच पोषण से भरपूर होते हैं. यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. इनमें प्रोटीन और जरूरी मिनिरल्स पाए जाते हैं, यही कारण है कि फूड इंडस्ट्री में इनकी खूब डिमांड होती है.
यह भी पढ़ें: भारत का वो इलाका, जहां उगता है देश का आधा कटहल, लोग कहते दुनिया का ‘जैकफ्रूट कैपिटल’
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजन…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.