भारत के विपक्षी राजनीतिक दलों को इन दिनों चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार कुछ ज्यादा ही सख्त दिख रहे हैं. दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार दोनों के ही कायल दिख रहे हैं और उन्होंने दोनों की तारीफ करते हुए कहा कि अमेरिका को इस मामले में भारत से सीखने की जरूरत है. भारत में इन एसआईआर स्पेशल इन्वेस्टिव रिविजन (SIR) चल रहा है, जिसे हाल के कुछ विधानसभा चुनावों में कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने मुद्दा बनाया था.
बता दें अमेरिका दुनिया का सबसे पुराना लोकतांत्रिक देश है, जबकि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, जिसने हाल ही में अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया. इन 80 सालों में भारत ने अपनी चुनाव व्यवस्था को पारदर्शी और आधुनिक बनाया है, जहां चुनाव बैलेट पत्र से नहीं बल्कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से होते हैं. भारत में हर मतदाता के पास वोटर आईडीकार्ड (मतदाता पहचान पत्र) है. अब ट्रंप चाहते हैं कि उनके देश में भी यह व्यवस्था हो और हर अमेरिकी वोटर के पास उसकी तस्वीर वाला पहचान पत्र हो.
ट्रंप इन दिनों अपने देश की संसद में सेव अमेरिका एक्ट Safeguard American Voter Eligibility (SAVE) America Act को पास कराने में जुटे हैं. इसके लिए उन्होंने भारतीय चुनाव व्यवस्था का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा, ‘हाल ही में ज्ञानेश कुमार ने अमेरिकी प्रशासन से पूछा था कि अमेरिका में बगैर वैध फोटो आईडी के चुनाव कैसे कराए जा सकते हैं.
भारत की चुनाव व्यवस्था की तारीफ में डोनाल्ड ट्रंप का पोस्ट (तस्वीर @सोशल मीडिया से)
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल में लिखे अपने पोस्ट में लिखा, ‘इसी महीने की शुरुआत में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने उनके प्रशासन से पूछा था कि अमेरिका में बिन वैध फोटो आईडी के चुनाव कैसे हो सकते हैं? भारत के पिछले आम चुनावों में 64करोड़ 60 लाख वोटरों ने हिस्सा लिया था और इनमें से 1 प्रतिशत से भी कम लोगों ने पोस्टल बैलेट के जरिए वोट डाले. वहां (भारत में) हर वोटर के पास वैध मतदाता पहचान पत्र होना जरूरी था.’
ट्रंप अमेरिका में चुनाव व्यवस्था में सुधार के लिए सेव अमेरिका एक्ट लाना चाहते हैं. उन्होंने अपनी इस पोस्ट से भी इसी पर जोर दिया है. अमेरिका इस एक्ट के जरिए अमेरिकी नागरिकों के लिए वोटर रजिस्ट्रेशन के दौरान नागरिकता का सबूत दिखाना अनिवार्य करेगा. इस एक्ट के आने के बाद अमेरिका में भी भारत की तरह हर वोटर लिए वोटर आईडी कार्ड का होना अनिवार्य हो जाएगा. इतना ही नहीं ट्रंप अपने देश में पोस्टल वोटिंग को सख्त बनाना चाहता हैं. उनका दावा है कि इस नए कानून से चुनावी धोखाधड़ी रोकने में मदद मिलेगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED