भारत की लौह महिला है महारानी अहिल्याबाई होलकर: सोनिला गौड़ – Dainik Bhaskar

भरतपुर| सूरजपोल बघेल बगीची स्थित बघेल महासभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्यासीराम बघेल ने की। संचालन रमेश चंद ने किया। जिलाध्यक्ष राधेश्याम बघेल ने 22 जनवरी बुधवार को देवी अहिल्याबाई होल्कर के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम को लेकर व्यवस्थाओं क
जिलाध्यक्ष राधेश्याम बघेल ने 22 जनवरी को अहिल्याबाई मूर्ति के कार्यक्रम को लेकर लोगों से पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर एपीपी डोरीलाल , डा. एनडी शास्त्री, नारायण सिंह बंशी, गोविंद सूरजपोल, मानसिंह कैशियर, महाराज सिंह, कमलसिंह, बृजेन्द्र सिंह, बलराम सिंह, गोपाल बाबू, उत्तम, तेजसिंह, जयसिंह, बृजेश, दिगम्बर, चन्दू, टीकम, विष्णु बृजवासी, योगेश नौगाया, पूर्व जिलाध्यक्ष देवीसिंह गामडी, हरभान नौगाया, हरविलास, गंभीर, गोपाल, रामबाबू आदि मौजूद रहे। अहिल्याबाई होल्कर के जन्म शताब्दी वर्ष पर महिला समन्वय भरतपुर अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर आधारित कैलेंडर जारी किया गया। विभाग संयोजिका सोनिला गौड़ ने बताया कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन का भारत के इतिहास और जनमानस पर विशेष प्रभाव रहा है। उन्होंने बद्रीधाम, केदारनाथ, रामेश्वरम, जगन्नाथ पुरी, द्वारिका, वृंदावन पुष्कर, देवप्रयाग, काशी विश्वेश्वर मंदिर के साथ-साथ पूरे देश में मंदिरों का निर्माण और पुनर्निर्माण करवाया।
इस दौरान वक्ताओं ने बताया कि लोकमात अहिल्यावाई होल्कर एस समाज सुधारक थी। लघु उद्योग भारती की महिला अध्यक्ष कविता गोयल ने बताया की अहिल्याबाई होल्कर के 300 वीं जन्म शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम विविध स्वरूप में आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर पुष्पा शर्मा, कुसुम सिंह, दीप्ति तिवारी, प्रमिला सिंह, अनीता सिंह, नीरज कौशिक, बबलेश फौजदार, गरिमा सिंह, सुनीता, ममता प्रजापत, शशि सिंह आदि मौजूद रही।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News