भारत की 64 कलाओं का मंच बनेगा जोधपुर – Dainik Bhaskar

कला कुंभ 11 से
जोधपुर } चित्रस्पर्श की ओर से 11-12 अक्टूबर को कला कुंभ 2025 का ओलिव कोर्ट रातानाडा में होगा। यह दो दिवसीय युवा उत्सव भारत की प्राचीन 64 कलाओं को नवीन और समकालीन रूपों में प्रस्तुत करने का मंच बनेगा।
डायरेक्टर वेदी और को-डायरेक्टर दिवा सोलंकी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य न केवल राजस्थान की सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत करना है। युवाओं, कलाकारों और क्रिएटर्स को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मंच प्रदान करना भी है। कला ​कुंभ सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि युवाओं के लिए अपनी कला और ऊर्जा को प्रदर्शित करने का आंदोलन है। यह उत्सव जोधपुर को कला, संस्कृति और क्रिएटिविटी का केंद्र बनाए और टूरिज्म को नई ऊंचाइयों तक ले जाए।
इस कला कुंभ में परफॉर्मिंग आर्ट्स का मंच रंगमंच, पारंपरिक और आधुनिक व्यंजनों का स्वाद खाऊ गली, इंटरैक्टिव वर्कशॉप्स रंगरेज चौक, नृत्य, संगीत, पेंटिंग, फैशन शो, रैप बैटल सहित कई प्रतियोगिताएं, इंस्टॉलेशन और फोटो वॉल होंगी। कार्यक्रम में होने वाले ग्रैंड कॉन्सर्ट में देशभर के युवा कलाकार और म्यूजिकल बैंड्स परफॉर्मेंस देंगे। आयोजन में प्रबंधन प्रमुख ललित सेन, फैशन शो क्यूरेटर ट्विंकल, कला प्रदर्शनी क्यूरेटर महावीर और उत्सव क्यूरेटर प्रेरणा राठी होंगे।
कल्चरल वॉक आज शाम: रविवार शाम कल्चरल वॉक होगी जिसमें जोधपुर की ऐतिहासिक नीली गलियों में इंफ्लुएंसर कल्चरल वॉक करेंगे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News