भारत के टॉप 10 मेडिकल कॉलेज, लिस्ट में शामिल UP के दो मशहूर हॉस्पिटल – News24 Hindi

—विज्ञापन—
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स दिल्ली एक बार फिर भारत का सबसे बेहतरीन मेडिकल कॉलेज बना है. इसके बाद चंडीगढ़ का पीजीआईएमईआर दूसरे पायदान पर अपनी जगह बनाए हुए है.  
तमिलनाडु का क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज वेल्लोर देश में तीसरे नंबर पर काबिज है. वहीं कर्नाटक का निमहंस बेंगलुरु दिमागी बीमारियों की पढ़ाई और इलाज के लिए चौथे स्थान पर है.
पुडुचेरी का जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन पांचवें नंबर पर आता है. यह संस्थान बेहतरीन मेडिकल रिसर्च और पढ़ाई के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है.
उत्तर प्रदेश के दो बड़े अस्पतालों ने भी टॉप 10 की लिस्ट में अपनी जगह पक्की की है. लखनऊ का संजय गांधी पीजीआई छठे और वाराणसी का बीएचयू सातवें पायदान पर मौजूद है.
कोयंबटूर का अमृता विश्व विद्यापीठम आठवें और मणिपाल का कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज नौवें नंबर पर है. ये दोनों कॉलेज निजी क्षेत्र में शिक्षा के बड़े केंद्र माने जाते हैं.
मद्रास मेडिकल कॉलेज और गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल ने दसवां स्थान हासिल किया है. यह देश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित सरकारी मेडिकल कॉलेजों में से एक गिना जाता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News