भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि अमेरिका ने अगले तीन वर्षों में भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार को दोगुने से अधिक बढ़ाकर 500 अरब डॉलर करने का लक्ष्य तय किया है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार रिकॉर्ड 240 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने मुंबई में आयोजित ‘फ्रीडम 250’ स्वागत समारोह में कारोबारी नेताओं और राजनयिकों को संबोधित करते ये बात कही। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें स्पष्ट निर्देश के साथ भारत भेजा है। राष्ट्रपति का निर्देश था कि नतीजे दीजिए। सिर्फ भविष्य की बातें मत कीजिए, बल्कि उसे हकीकत बनाइए।
आने वाले वर्षों में आर्थिक सहयोग का विस्तार सेमीकंडक्टर, महत्वपूर्ण खनिजों, ऊर्जा, रक्षा और सुपरइंटेलिजेंस जैसे भविष्य के लिहाज से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में होगा। भारत-अमेरिका साझेदारी की बढ़ती गति का उल्लेख करते हुए गोर ने कहा, दोनों देशों के संबंध समुद्र की गहराइयों में मौजूद बुनियादी ढांचे से लेकर अंतरिक्ष तक फैले हैं। गोर ने कहा, यही हमारी साझेदारी की दिशा है। यह मजबूत बुनियाद पर टिकी है, रिकॉर्ड गति से आगे बढ़ रही है और सितारों तक पहुंचने की ओर अग्रसर है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play