Unusual Places of Worship in India : भारत में पूजन स्थलों की कमी नहीं है। पूरब से लेकर पश्चिम, उत्तर से लेकर दक्षिण तक हर राज्य में मंदिर है, जहां अलग-अलग देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की जाती है। सभी मंदिरों का अपना अलग-अलग महत्व होता है। भारत आस्था का केंद्र माना जाता है। हर मंदिर अपने साथ संस्कृति, सभ्यता और रहस्य समेटे हुए हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं भारत में कुछ ऐसे भी पूजा स्थल है, जो कि अपने आप में अनोखा है। इसके बारे में बहुत से कम लोगों को पता होता है।
भारत के अनोखे मंदिर में को कोडुंगल्लूर भगवती मंदिर शामिल है जो कि केरल राज्य में स्थित है। इस मंदिर में भद्रकाली की पूजा अर्चना की जाती है, जहां अपशब्द और विचित्र गानों के साथ उनका संबोधन किया जाता है। इस मंदिर में देवी के दर्शन के लिए दूर तरह से लोग पहुंचते हैं।
भारत के दूसरे अनोखे मंदिर में देवराट्टू मंदिर शामिल है। यह आंध्र प्रदेश में स्थित है। यहां लोग लाठी और डंडे लेकर जाते हैं। इस मंदिर की अनोखी परंपरा है कि यहां पर श्रद्धालु एक-दूसरे को पीटते हैं। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने पर भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।
इसके अलावा, आपने बुलेट बाबा मंदिर में सुना होगा। यह मंदिर जोधपुर में स्थित है। यहां रॉयल एनफील्ड की बुलेट को स्थानीय लोग भगवान मानते हैं और इसकी पूजा-अर्चना की जाती है। दूर-दराज से लोग यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
वहीं, जालंधर में लोग शहीद बाबा निहाल सिंह गुरुद्वारा में अजीब और अनोखे तरीके से अपनी मुराद मांगते हैं। दरअसल, वह वीजा प्राप्त करने के लिए यहां पर खिलौना चढ़ते हैं, जिसमें हवाई जहाज शामिल है। मान्यता है कि ऐसा करने से जल्दी ही मन्नत पूरी हो जाती है।
बॉलीवुड के अभिनेता महानायक अमिताभ बच्चन मंदिर भी काफी ज्यादा फेमस है। इसे साल 2017 में उनके फैंस द्वारा बनवाया गया था जो कि पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में स्थित है। घूमने जाने वाले पर्यटक यहां अवश्य जाते हैं।
इसके अलावा, कोलकाता में ही चीनी काली मंदिर भी स्थापित है, जहां प्रसाद के तौर पर नूडल और चॉप्सी मिलती है। मान्यता है कि विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने वालों की यहां मन्नत पूरी भी होती है।
मध्य प्रदेश के उज्जैन में काल भैरवनाथ मंदिर स्थित है, जहां लोग भोग के तौर पर भगवान को शराब चढ़ाते हैं। यह मंदिर अपने आप में अनोखा मंदिर है।
(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)
MP Breaking News is the leading Hindi News portal in Madhya Pradesh, a digital news platform of INTUITIVE NEWS & MEDIA PRIVATE LIMITED, providing news from every segment/category for its readers. Fast and Latest news updates with authenticating content are the prime objective that we seek towards creating a milestone for ourselves. Contact us: mpbreakingnews (at) gmail.com
Bhopal News
Indore News
Jabalpur News
Gwalior News
Play Store
Apple Store
© 2024 Intuitive News & Media Pvt. Ltd. | Powered By Parshva Web
Home | Contact Us | Policies | Terms and Conditions