भारत-चीन-रूस फिर होंगे साथ? भनक लगते ही तिलमिला उठा अमेरिका, 500 परसेंट टैरिफ की दे रहा धमकी – News18 Hindi

वाशिंगटन: अमेरिका के पास आज के समय सबसे बड़ा हथियार टैरिफ है, जिसके जरिए वह दूसरे देशों को धमकी देता है. अमेरिका ने अब भारत को कड़ी चेतावनी दी है. अमेरिका ने कहा कि अगर भारत रूस से तेल, गैस या पेट्रोकेमिकल्स खरीदता रहा, तो उस पर 500% टैरिफ लगाना चाहिए. ये बात अमेरिकी सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल ने यूक्रेन की राजधानी कीव में कही. उन्होंने भारत और चीन को निशाने पर लेते हुए कहा, ‘रूस से जो भी देश तेल, गैस और पेट्रोकेमिकल खरीदें उन पर 500 परसेंट टैरिफ लगानी चाहिए. 500 परसेंट टैरिफ भारत और चीन पर लगना चाहिए. दोनों देश रूस का 70% तेल खरीदते हैं.’ अमेरिका का ये बयान तब आया है, जब रूस ने भारत-चीन-रूस (RIC) त्रिकोण को फिर से शुरू करने की जोर-शोर से वकालत की है.
अमेरिका के सांसद रूस पर दबाव बनाने के लिए नया बिल ला रहा है, जिसमें रूस से तेल-गैस-यूरेनियम खरीदने वाले देशों पर 500% टैरिफ की बात है. सीनेटर ब्लूमेंथल और लिंडसे ग्राहम का कहना है कि अगर रूस यूक्रेन के साथ शांति वार्ता नहीं करता, तो ये सजा लागू होगी. अगले हफ्ते अमेरिकी सीनेट में इस पर चर्चा हो सकती है.
Dem war hawk Blumenthal wants to PUNISH India and China with 500% TARIFF
Because they buy 70% of Russian oil
Think Trump agrees with him? pic.twitter.com/YePn1MlcEX
— RT (@RT_com) May 30, 2025

RIC को जिंदा करने का दांव

दूसरी तरफ, रूस ने 2020 की गलवान झड़प के बाद ठप पड़े भारत-चीन-रूस त्रिकोण (RIC) को फिर से शुरू करने की बात कही है. रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा, ‘भारत-चीन के बीच सीमा तनाव कम हुआ है, अब RIC की बैठकें शुरू करने का सही वक्त है.’ रूस का मानना है कि ये त्रिकोण एशिया में उसकी ताकत बढ़ाएगा और भारत को पश्चिमी देशों के खेमे से थोड़ा दूर रखेगा. रूस का मानना है कि भारत को क्वाड से दूरी बनानी चाहिए, क्योंकि वह चीन को घेरने के लिए है.

संभल कर चल रहा भारत

भारत इस मामले में बैलेंस बनाकर चल रहा है. एक तरफ अमेरिका का टैरिफ का डर, दूसरी तरफ रूस की पुरानी दोस्ती. भारत न तो पूरी तरह पश्चिम के साथ जा सकता है, न ही चीन के साथ तनाव भूलकर RIC में बिना सोचे शामिल हो सकता है. भारत की नीति हमेशा से अपनी स्वतंत्रता बनाए रखने की रही है. वहीं, अमेरिका कई बार दबाव बनाने की कोशिश करता रहा है, लेकिन भारत ने उसकी एक न सुनी और रूस से ते खरीदता रहा है.

About the Author

authorimg

Yogendra Mishra

योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने…और पढ़ें
योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने… और पढ़ें
भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homeworld

भारत-चीन-रूस फिर होंगे साथ? भनक लगते ही तिलमिला उठा अमेरिका, टैरिफ की धमकी
और पढ़ें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News