भारत-नेपाल ने सीमा पर बढ़ाई चौकसी, चीन सरकार ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी – आज तक

Feedback
चीनी मीडिया में रिपोर्ट किया जा रहा है कि भारत और नेपाल ने अपनी सीमाई क्षेत्रों में सिक्योरिटी पेटरोलिंग और इंसपेक्शन बढ़ा दिया है. इस बढ़ती सुरक्षा कारणों से सीमा क्षेत्र में निगरानी सख्त कर दी गई है. इसी बीच चीन के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को नेपाल स्थित अपने दूतावास के जरिए अपने लोगों को चेतावनी जारी की है कि वे नेपाल-भारत सीमा क्षेत्र में न जाएं.
चीन के दूतावास ने बताया कि हाल ही में कुछ चीनी नागरिकों ने सीमा क्षेत्र में जाने की कोशिश की, जो कि सुरक्षा के लिहाज से ठीक नहीं है. रिपोर्ट में कहा गया है कि इन लोगों को भारतीय सीमा सुरक्षा बल द्वारा अवैध प्रवेश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. चीनी दूतावास ने अपने आधिकारिक वीचैट अकाउंट पर एक चेतावनी भी जारी की है, जिसमें सभी चीनी नागरिकों से कहा गया है कि वे सीमा क्षेत्र से दूर रहें.
यह भी पढ़ें: ‘चीन के घटिया स्टील पर निर्भर नहीं करेगा US का भविष्य’, ट्रंप ने इस्पात आयात पर 50% टैरिफ का किया ऐलान
चीनी नागरिक गलती से सीमा पार कर जाते हैं- ग्लोबल टाइम्स
नेपाल और भारत के बीच खुली सीमा होने के कारण अपनी-अपनी नागरिकता वाले लोग आसानी से सीमा पार कर सकते हैं, लेकिन विदेशी नागरिकों का बिना वीजा यहां प्रवेश करना गैरकानूनी है. चीन के नागरिक अगर सीमा के करीब भी जाते हैं, तो गलती से भारतीय इलाके में प्रवेश कर सकते हैं, जिसकी वजह से उन्हें हिरासत में लिया जा सकता है.
ग्लोबल टाइम्स की रिपर्ट के मुताबिक, चीनी दूतावास ने कहा है कि भारत अवैध प्रवेश को गंभीर अपराध समझता है, जिसमें गिरफ्तारी, दो से आठ साल की जेल और भारी जुर्माने का प्रावधान है. साथ ही ऐसी परिस्थितियों में जमानत भी मुश्किल होती है.
यह भी पढ़ें: वैश्विक जगत का ‘मुखिया’ बनने की चाहत में चीन, खुद के विवाद सुलझ नहीं रहे और बना दिया ये संगठन
कानूनी परेशानियों से चीनी नागरिकों को बचने की सलाह
ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक चीन के दूतावास ने अपने नागरिकों को साफ तौर पर आगाह किया है कि वे न सिर्फ कानूनी परेशानियों से बचें, बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए भी नेपाल-भारत सीमा क्षेत्र से दूर रहें. अगर कोई आपात स्थिति होती है या मदद की जरूरत होती है, तो तुरंत नेपाल में चीनी दूतावास से संपर्क करने का निर्देश दिया गया है. 
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News