भारत-नेपाल सीमा पर पीएम मोदी का जन्मदिन दीप जलाकर मनाया: नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने दी बधाई, पूरे … – bhaskar.com

भारत-नेपाल सीमा पर बने कस्टम बैरियर गेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान दीप जलाकर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ व लंबी उम्र की कामना की।
इस कार्यक्रम में भाजपा नेता अनिल अग्रहरि, रामराज कन्नौजिया और महेंद्र गुप्ता समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर पूरे नगर में उत्साह दिखा। नगर के अलग-अलग हिस्सों को भगवा झंडों से सजाया गया था, जिससे पूरा माहौल उत्सव जैसा दिखा।
कार्यक्रम के दौरान भाजपाइयों और समर्थकों में खुशी दिखी। कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह था। इस मौके पर बच्चों में मिठाइयां भी बांटी गईं। लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री के अच्छे भविष्य की कामना की।
कस्टम बैरियर गेट पर दीपों की रोशनी से माहौल खुशनुमा था। वहां मौजूद लोगों ने आपसी भाईचारे और मेलजोल के साथ प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया।
नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि नफरत से नफरत बढ़ती है, जबकि प्यार से नफरत खत्म होती है। उन्होंने कहा कि सभी जाति, धर्म और मजहब के लोगों को मिलकर देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए काम करना चाहिए। एक-दूसरे का सहयोग और सम्मान करना जरूरी है। तभी देश तरक्की करेगा और देश की खुशहाली के साथ जनता की खुशहाली भी तय होगी।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी और देश की तरक्की, शांति और खुशहाली की दुआ की।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News