भारत-नेपाल सीमा पर लावारिस बैग में मिला 20 किलोग्राम संदिग्ध पदार्थ – Hindustan

जरवा, संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा से सटे जरवा क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कोइलाबास चौकी के निकट से आए एक नेपाली नागरिक द्वारा ई-रिक्शा में छोड़े गए बैग से करीब 20 किलोग्राम संदिग्ध पदार्थ बरामद हुआ। कस्टम विभाग ने पदार्थ को कब्जे में लेकर सील कर दिया है और उसकी लैब जांच के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि बरामद सामग्री मादक पदार्थ है या कोई अन्य वस्तु। जानकारी के अनुसार जरवा बाजार निवासी डॉक्टर नामक ई-रिक्शा चालक सीमा से सवारी लेकर बालापुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान कोइलाबास चौकी के पास पुल पर बैठे पिठ्ठू बैग लिए एक नेपाली नागरिक ने उसे रोककर बालापुर जाने के लिए रिक्शे में बैठ गया।
जब ई-रिक्शा जरवा कस्टम चौकी के सामने पहुंचा तो वहां तैनात कस्टम के दीवान अतुल ने नियमित जांच के लिए वाहन को रुकवाया। इसी बीच रिक्शे में सवार नेपाली नागरिक अपना बैग वहीं छोड़कर अचानक कुछ दूरी पर स्थित जंगल की ओर भाग निकला। व्यक्ति के संदिग्ध तरीके से भागने पर कस्टम कर्मियों को आशंका हुई कि बैग में कोई विस्फोटक या प्रतिबंधित सामग्री हो सकती है। कस्टम कर्मियों ने सावधानी बरतते हुए बैग की तलाशी ली। बैग के भीतर रखे एक थैले में लगभग 20 किलोग्राम संदिग्ध पदार्थ मिला। इसके बाद भागे हुए व्यक्ति की तलाश शुरू की गई, लेकिन वह जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया। घटना की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी गई। ई-रिक्शा चालक का वीडियो बयान दर्ज करने के बाद उसे सवारी छोड़ने के लिए जाने दिया गया। कस्टम अधिकारियों ने बरामद संदिग्ध पदार्थ को सील कर विधिक प्रक्रिया के तहत लैब परीक्षण के लिए भेज दिया। जरवा कस्टम चौकी पर तैनात कस्टम सुपरिटेंडेंट प्रशांत कुमार ने बताया कि बरामद संदिग्ध पदार्थ की लैब जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।सूत्रों के अनुसार, लैब रिपोर्ट करीब एक सप्ताह में आने की संभावना है। यदि जांच में बरामद पदार्थ मादक पदार्थ साबित होता है, तो भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की गतिविधियों और सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े हो सकते हैं। ऐसे में जांच का दायरा बढ़ाकर यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि फरार व्यक्ति किस नेटवर्क से जुड़ा था और वह संदिग्ध पदार्थ को कहां ले जाने की तैयारी में था। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News