भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 36 लीटर नेपाली शराब मिली है।
52वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, अररिया के कार्यवाहक कमांडेंट आलोक कुमार के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। बाह्य सीमा चौकी कुचाहा के जवानों और आबकारी विभाग, अररिया की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।
कैंप कमांडर निरीक्षक जतिंदर सिंह ने बताया कि सीमा स्तंभ संख्या 156 के पास शराब तस्करी की सूचना मिली थी। इस पर एसएसबी और आबकारी विभाग की टीम ने नाका लगाया।
नाकेबंदी के दौरान सीमा स्तंभ संख्या 156 से करीब 700 मीटर भारत की ओर एक संदिग्ध व्यक्ति कपड़ों के बंडल लेकर आता दिखा। टीम ने उसे रोककर तलाशी ली, जिसमें 36 लीटर नेपाली शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार व्यक्ति अजीमुद्दीन, अररिया जिले के सिकटी थाना क्षेत्र के कुचाहा गांव का रहने वाला है। बरामद शराब और आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग, अररिया को सौंपा गया है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.