भारत ने एमवी गोल्डन लियो जहाज पर हुए हमले की कड़ी निंदा की – News On AIR

मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें
प्ले ऑडियो
जुलाई 21, 2026 7:09 पूर्वाह्न
भारत ने यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह से रवाना हो रहे जहाज एमवी गोल्डन लियो पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस हमले में चार भारतीय नागरिकों की मौत हो गई, जबकि एक भारतीय गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में भर्ती है। मंत्रालय के अनुसार, घटना के समय जहाज पर 17 चालक दल के सदस्य सवार थे, जिनमें पांच भारतीय नागरिक शामिल थे।
मंत्रालय ने कहा कि वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाना, चालक दल की जान जोखिम में डालना और आवाजाही तथा व्यापार की स्वतंत्रता में बाधा पहुंचाना जैसी घटनाएं निंदनीय है।
विदेश मंत्रालय ने बताया कि यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रहा है। भारत सरकार ने मृतक भारतीयों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायल भारतीय के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
39 मिन पहले
views 10
12 मिन पहले
views 3
गोपनीयता नीति | कॉपीराइट © 2026 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 21st Jul 2026

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News