भारत ने काला सागर में वाणिज्यिक जहाजों पर हुए सिलसिलेवार हमलों की निंदा की – News On AIR

मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें
प्ले ऑडियो
अक्टूबर 7, 2026 10:30 अपराह्न
भारत ने पिछले एक-दो दिनों में काला सागर क्षेत्र में हुए वाणिज्यिक जहाजों पर सिलसिलेवार हमलों की निंदा की है। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि इस तरह के हमले वाणिज्यिक जहाजों के आवागमन के लिए गंभीर खतरा है और नाविकों की जान जोखिम में डालते हैं। उन्होंने बताया कि वाणिज्यिक पोत एमवी रॉयड मामादोव पर काला सागर में हमला हुआ था। पोत पर तीन भारतीय नागरिक सवार थे। तीनों सुरक्षित हैं, हालांकि उनमें से एक घायल है और उसका इलाज चल रहा है। एक अन्‍य पोत टोगो के झंडे वाला अल्फा वतन पर भी कल हमला हुआ।
क्षेत्रीय अस्थिरता के मूल कारण को दूर करने के लिए भारत के व्यापक राजनयिक प्रयासों का विस्तार करते हुए, प्रवक्ता ने रूस और यूक्रेन दोनों के साथ नई दिल्ली के निरंतर संचार चैनलों पर जोर दिया। भारत ने दोहराया है कि रूस-यूक्रेन संघर्ष को सुलझाने का एकमात्र रास्ता संवाद और कूटनीति ही है। श्री जायसवाल ने कहा कि भारत ने लगातार लंबे समय से चल रहे युद्ध को समाप्त करने की वकालत की है और शांति को बढ़ावा देने के अपने प्रयासों में रूस और यूक्रेन दोनों के साथ बातचीत की है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बार-बार इस बात पर जोर दिया है कि अब अंतहीन युद्ध को समाप्त करने का समय आ गया है। प्रवक्ता ने कहा कि दोनों पक्षों के साथ भारत की बातचीत की रूस और यूक्रेन ने सराहना की है। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली महत्वपूर्ण आपूर्ति लाइनों की सुरक्षा, समुद्री व्यापार मार्गों की रक्षा और संघर्ष के व्यापक आर्थिक प्रभाव को कम करने के लिए भी दोनों देशों के साथ काम कर रही है। 
रूस की सेना में भारतीय नागरिकों के मुद्दे पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयवाल ने कहा कि रूस की सेना में मौजूद शेष भारतीय नागरिकों की रिहाई के लिए भारत रूस से लगातार संपर्क में है। उन्होंने बताया कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 259 भारतीय नागरिकों को रूसी सशस्त्र बलों में भर्ती किया गया है।
इनमें से भारत के प्रयासों के कारण 139 भारतीय नागरिकों को समय से पहले सेवामुक्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि रूसी सेना में मौजूद 69 भारतीय नागरिकों के बारे में जानकारी के लिए भारत रूस के अधिकारियों से संपर्क में है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने एक बार फिर भारतीय नागरिकों से रूसी सेना में शामिल होने के प्रस्तावों को ठुकराने का आग्रह किया है।
कैप्टन स्मित मच्छर के स्वास्थ्य पर श्री जायसवाल ने बताया कि वह अबू धाबी के एक अस्पताल में भर्ती हैं। संयुक्‍त अरब अमीरात में भारतीय दूतावास परिवार, स्थानीय अधिकारियों और अस्पताल के लगातार संपर्क में है। उन्होंने कहा कि कैप्टन की हालत में सुधार हो रहा है और वे स्वस्थ हो रहे हैं।
9 घंटे पहले
views 126
9 घंटे पहले
views 106
11 घंटे पहले
views 104
15 घंटे पहले
views 75
16 घंटे पहले
views 64
गोपनीयता नीति | कॉपीराइट © 2026 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 7th Oct 2026

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News