नई दिल्ली, एजेंसी। भारत ने शुक्रवार को अरब सागर में पाकिस्तानी पोत और भारतीय नौसेना के युद्धपोत के बीच टक्कर से जुड़े इस्लामाबाद के आरोपों को सख्ती से खारिज कर दिया। इससे पहले भारत ने दो दिन पहले पाकिस्तानी कार्यवाहक राजदूत को तलब कर कड़ी आपत्ति और विरोध दर्ज कराया था। भारत ने स्पष्ट किया है कि पाकिस्तानी नौसेना के पोत के कारण यह टक्कर हुई थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जैसवाल ने नियमित प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि भारत ने इस मामले में पाकिस्तान की प्रतिक्रिया देखी है। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान का रवैया वही टालमटौल वाला रहा है, जैसा हमें पहले से उम्मीद थी। भारत पाक द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज करता है।’ जैसवाल ने कहा कि भारतीय पोत आईएनएस कोलकाता मंगलवार रात पश्चिमी अरब सागर में नियमित तैनाती पर था, इसी दौरान पाकिस्तानी नौसेना के पोत पीएनएस हुनैन ने अस्वीकार्य और गैर पेशेवर तरीके से व्यवहार किया, जिसके कारण टक्कर हुई। उन्होंने कहा कि पीएनएस हुनैन द्वारा खतरनाक तरीके से ओवरटेक करने का कदम अप्रैल 1991 में सैन्य अभ्यास, युद्धाभ्यास और सैनिकों की आवाजाही पर अग्रिम सूचना के बारे में भारत-पाकिस्तान के समझौते के अनुच्छेद 10 का गंभीर उल्लंघन था。
इस अनुच्छेद में कहा गया है कि समुद्र में नौसेना की इकाइयां एक-दूसरे से तीन नॉटिकल मील की दूरी के भीतर नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, पाकिस्तानी पोत ने समुद्र में टक्कर रोकने के अंतरराष्ट्रीय नियमों का भी उल्लंघन किया। जैसवाल ने कहा कि पाकिस्तान पक्ष को एक बार फिर सलाह दी गई है कि ऐसी घटनाओं को दोबारा होने से रोकने के लिए समझौतों के प्रावधानों का सम्मान करें। उन्होंने बताया कि इस घटना से आईएनएस कोलकाता को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और वह समुद्र में ही तैनात है।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने आरोप लगाया था कि यह घटना पाकिस्तान के एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन (ईईजेड) में भारतीय पोत द्वारा कथित रूप से की गई बेहद उकसावे वाली और अस्वीकार्य कार्रवाई के बाद हुई।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play