भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता लागू, अमेरिका से जल्द होगा करार – Hindustan

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) मंगलवार से लागू हो जाएगा। इसके तहत चमड़ा, जूते, कपड़े और वस्त्र जैसे श्रम आधारित क्षेत्रों के भारतीय उत्पादों को न्यूजीलैंड में बिना आयात शुल्क के प्रवेश मिलेगा। वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बीच मंगलवार को द्विपक्षीय वार्ता होगी। रुबियो उजबेकिस्तान से सीधे मुंबई पहुंचेंगे और वहीं पर जयशंकर के साथ उनकी बैठक होगी। बैठक में भारत-अमेरिकी व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने, ऊर्जा सहयोग बढ़ाने, लेबर सार्टिफिकेट के निलंबन आदि मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि न्यूजीलैंड से समझौते के तहत भारत के सभी निर्यात उत्पादों को पहले दिन से ही शुल्क मुक्त पहुंच मिलेगी।
इससे भारतीय निर्यातकों को नए अवसर मिलेंगे और दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ाने में मदद मिलेगी। विजयादशमी के अवसर पर लागू हो रहा यह समझौता दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को नई मजबूती देगा। समझौते से भारतीय कारोबारियों, किसानों, छोटे उद्योगों और युवाओं के लिए नए अवसर खुलेंगे।उधर विदेश मंत्रालय ने सोमवार को रुबियो की यात्रा का कार्यक्रम जारी किया। वे अपराह्न 2.15 बजे मुंबई पहुंचेंगे। उसके बाद वे ताज मेमोरियल जाएंगे और अपराह्न करीब चार बजे उनकी विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ बैठक होगी जिसमें उपरोक्त मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके अलावा पश्चिम एशिया संघर्ष पर भी विचारों को आदान-प्रदान हो सकता है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News