भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाने में चीन ने की मदद? पाकिस्तानी अधिकारी का बड़ा बयान – Patrika News

3 जनवरी 2026,
शनिवार
ताजा खबरें
राज्य
राशिफल 2026
Magh Mela 2026
मौसम
पत्रिका स्पेशल
कुलिश जन्मशती वर्ष
राष्ट्रीय
बिजनेस
मनोरंजन
धर्म
स्वास्थ्य
खेल
राजनीति
विश्व
शिक्षा
ओपिनियन
टेक
लाइफस्टाइल
ई-पेपर
मेरी खबर
प्लस
शॉर्ट्स
ई-पेपर
भारत

Tanay Mishra

Jan 03, 2026
Indian Prime Minister Narendra Modi, Chinese President Xi Jinping and Pakistani PM Shehbaz Sharif (From right to left)
भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच पिछले साल जंग की स्थिति पैदा हो गई थी। ‘पहलगाम आतंकी हमले’ (Pahalgam Terrorist Attack) का जवाब देने के लिए भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) लॉन्च करते हुए पाकिस्तान में कई आतंकी ठिकानों को तबाह करते हुए कई 100 से ज़्यादा आतंकियों को मार गिराया था। इसके बाद पाकिस्तान ने भी भारत पर ड्रोन्स और मिसाइलें दागीं, जिन्हें भारत ने मार गिराया। इसके बाद भारत ने पाकिस्तानी एयरबेसों पर हवाई हमले करते हुए पाकिस्तान को और गहरा जख्म दे दिया। बाद में पाकिस्तान के गिड़गिड़ाने पर भारत सीज़फायर पर सहमत हो गया था। अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने भारत-पाकिस्तान सीज़फायर का क्रेडिट लेने की कई बार कोशिश की, लेकिन भारत ने इसे खारिज कर दिया। कुछ दिन पहले इस मामले में चीन ने भी एंट्री ले ली है।
कुछ दिन पहले ही चीन की तरह से यह दावा किया गया था कि भारत और पाकिस्तान के बीच जंग रुकवाने में उसने अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि भारत ने चीन के इस दावे को खारिज करते हुए साफ कर दिया कि दोनों देशों के बीच सीज़फायर में किसी भी तीसरे देश की कोई भूमिका नहीं थी।
चीन के इस दावे पर पाकिस्तान की तरह से प्रतिक्रिया सामने आ गई है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि 6-10 मई के दौरान चीन लगातार भारत के संपर्क में था। अंद्राबी में साफ कर दिया कि दोनों देशों के बीच शांति करवाने में चीन का अहम योगदान था। हालांकि इस बयान से अंद्राबी ने ट्रंप के दावे को झुठला दिया है। गौरतलब है कि ट्रंप कई मौकों पर भारत और पाकिस्तान के बीच जंग रुकवाने का क्रेडिट लेने की कोशिश कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें
खबर शेयर करें:
संबंधित विषय:
India Pakistan Conflict
world news
World News in Hindi
Updated on:
03 Jan 2026 02:35 pm
Published on:
03 Jan 2026 02:15 pm
बड़ी खबरें
विदेश

ट्रेंडिंग
विश्व युद्ध की आहट? वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले से दहला काराकास, रूस-चीन ने मोर्चा संभाला!
200 से ज्यादा शब्द पहचानता है Harvey, नाम सुनकर उठा लाता है खिलौना
बेटी के ससुराल में पिता को मारे जाते हैं कोड़े, जानें कहां निभाई जाती है यह परंपरा
Attack on Venezuela: अमेरिका ने छेड़ दी नई जंग, वेनेजुएला के राष्ट्रपति ने कर दिया इमरजेंसी का ऐलान, दुनिया भर में हड़कंप
ट्रंप vs ईरान: विरोधियों की 'रक्षा' की धमकी, चाबहार पोर्ट पर भारत की नजर
DOWNLOAD ON
Play Store
DOWNLOAD ON
App Store
Trending Topics
PM Modi
Year Ender
Top Categories
राष्ट्रीय
मनोरंजन
स्वास्थ्य
राजस्थान
मध्य प्रदेश
Legal
Privacy Policy
Statutory provisions on reporting (sexual offenses)
This website follows the DNPA’s code of conduct
Code of Conduct
About Us
Grievance Policy
RSS
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News