भारत-पाकिस्तान टेंशन पर UNSC में आधी रात मीटिंग, जयशंकर की कूटनीत‍ि कामयाब, PAK को नहीं मिला सपोर्ट – News18 Hindi

UNSC Discussion India-Pakistan: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा स्थिति पर बंद कमरे में चर्चा शुरू हो गई है. यह चर्चा महासचिव एंतोनियो गुतारेस के उस बयान के कुछ घंटों बाद हो रही है, जिसमें उन्होंने कहा था कि परमाणु हथियार संपन्न दोनों पड़ोसियों के बीच ऐसा तनाव ‘पिछले कई सालों’ के बाद देखा गया है.
वर्तमान में 15 देशों वाली सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य पाकिस्तान ने स्थिति पर ‘बंद कमरे में बैठक’ का अनुरोध किया था. मई महीने के लिए परिषद के अध्यक्ष यूनान ने पांच मई को दोपहर में बैठक तय की थी. बंद कमरे में होने वाली यह बैठक सुरक्षा परिषद चैंबर में नहीं हो रही है, जहां परिषद के सदस्य शक्तिशाली मेज पर बैठते हैं, बल्कि चैंबर के बगल में बने एक कंसल्टेशन रूम में हो रही है.
VIDEO | New York: Visuals show diplomats arriving at the UN Security Council consultations room for closed-door discussions on the ongoing situation between India and Pakistan.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/oC4rv0d2VG
— Press Trust of India (@PTI_News) May 5, 2025

हालांकि, यह बैठक सिर्फ औपचारिकता है क्योंकि चीन और पाकिस्तान को छोड़ भारत को 15 में से 13 देशों का सीधा समर्थन हासिल है. इसके पीछे की वजह है विदेश मंत्री एस. जयशंकर की कूटनीति. हमले के दिन से ही उन्होंने मोर्चा संंभाला और पूरी दुनिया के नेताओं से बातचीत में भारत का पक्ष रखते हुए सीमा पार आतंकवाद की साजिश का पर्दाफाश कर दिया. देखा जाए तो यूएनएससी की इस बैठक का कोई मतलब नहीं रह जाता.

बंद कमरे में चर्चा से कुछ ही घंटे पहले गुतारेस ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के ‘सालों के उच्चतम स्तर’ पर पहुंच जाने पर चिंता जाहिर की थी और कहा था, ‘संबंधों में इतना तनाव देख मुझे दुख होता है.’ 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत औऱ पाकिस्तान में जंग की नौबत आ गई, जिसने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है. इस हमले में एक विदेशी नागरिक सहित 26 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी.

5 स्थायी और 10 अस्थायी सदस्य
पांच स्थायी सदस्य जिनके पास वीटो पावर है – चीन, फ्रांस, रूस, यूके और यूएस – के अलावा, परिषद में वर्तमान में 10 अस्थायी सदस्य हैं: अल्जीरिया, डेनमार्क, ग्रीस, गुयाना, पाकिस्तान, पनामा, दक्षिण कोरिया, सिएरा लियोन, स्लोवेनिया और सोमालिया. 2019 में, भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक अस्थायी सदस्य था. इस बार, पाकिस्तान न्यूयॉर्क में सुरक्षा परिषद में है, जिसका मतलब है कि उनके पास वहां आवाज है, जबकि भारत उस कमरे में मौजूद नहीं है.

homeworld

भारत-पाकिस्तान टेंशन पर UNSC में आधी रात मीटिंग, जयशंकर की कूटनीत‍ि कामयाब
और पढ़ें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News