भारत भ्रमण पर निकला ओडिशा का युवक कानपुर पहुंचा: कहा- बेहतर हाईवे से सफर आसान, संस्कृति-धार्मिक स्थलों से ज… – Dainik Bhaskar

ओडिशा के रहने वाले रोशन इन दिनों साइकिल से भारत भ्रमण कर रहे हैं। ‘एक साइकिल, एक सपना, एक भारत’ का संदेश लेकर वह घर से निकले हैं। रोशन का उद्देश्य देश की संस्कृति, धार्मिक स्थलों और लोगों से जुड़ना है।
मंगलवार को वह अपनी भारत भ्रमण यात्रा के दौरान कानपुर पहुंचे। कानपुर-प्रयागराज मार्ग से गुजरते हुए रोशन ने सड़क की गुणवत्ता और यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की सराहना की।
कहा कि बेहतर राजमार्ग ने लंबी साइकिल यात्रा को सुरक्षित और आसान बनाया है। ऐसे आधुनिक राजमार्ग देश को जोड़ने के साथ पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दे रहे हैं।
कई राज्यों की यात्रा कर चुके
रोशन ने बताया कि वे अब तक कई राज्यों की यात्रा कर चुके हैं। देश की विभिन्न संस्कृतियों, परंपराओं और लोगों को करीब से जानने का अवसर मिला है। उनका मुख्य उद्देश्य देश की विविधता में एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।
उन्होंने कानपुर-प्रयागराज मार्ग पर अपने सफर के अनुभव को शानदार बताया। कहा कि राजमार्ग की बेहतर स्थिति, आरामदायक यात्रा और रास्ते में मिलने वाली सुविधाओं ने साइकिल यात्रा को सुगम बनाया है।
बेहतर राजमार्ग भारत को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं
ऐसे आधुनिक राजमार्ग न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ाते हैं, बल्कि धार्मिक पर्यटन, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देते हैं। रोशन कहा कि देश में निर्मित हो रहे बेहतर राजमार्ग भारत को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।
इससे दूर-दराज के क्षेत्रों तक पहुंच आसान हो रही है, जिससे यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक सफर मिल रहा है।
यात्रा अब लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही
ओडिशा से शुरू हुई रोशन की यह भारत यात्रा अब लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है। साइकिल के माध्यम से वे देश की एकता, संस्कृति और आपसी जुड़ाव को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं।
कानपुर-प्रयागराज मार्ग पर त्रिवेणी संगम हाईवे प्राइवेट लिमिटेड की सुविधाओं और व्यवस्थाओं ने उनकी यात्रा को और भी यादगार बना दिया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News