भारत भ्रमण पर निकले श्रीगणेश आए,बोले-ऐसी हरियाली कहीं नहीं – Dainik Bhaskar

भास्कर संवाददाता। डूंगरपुर
चूरू के श्रीगणेश सैनी इन ​दिनों भारत भ्रमण पर है। वे लिफ्ट लेकर और पैदल चलकर सफर कर रहे हैं। वे शनिवार को डूंगरपुर पहुंचे। उन्होंने बताया कि 1 फरवरी को भ्रमण की शुरुआत की। बीसीए कर चुके श्रीगणेश वेब डिजाइनिंग का काम करते थे। एक दिन मन में आया कि ऐसे ही काम करते रहे तो दुनिया को कब देखेंगे। फिर तय किया कि देश की यात्रा करेंगे। जेब में एक रुपया भी नहीं था। बैंक खाते में 2500 रुपए थे, वह भी निकालकर दान कर दिए। इसके बाद बीकानेर के देशनोक स्थित करणी माता मंदिर पहुंचे और यात्रा की शुरुआत की।
अब तक सात जिलों की यात्रा कर चुके हैं। अधिकतर पैदल चलते हैं। कभी-कभी लोग लिफ्ट दे देते हैं। रास्ते में लोग उन्हें पैसे भी देते हैं, पर वह उसे भी दान कर देते हैं। उनका कहना है कि वह केवल देश की संस्कृति, नेचर और लोगों से मिलने निकले हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान यह महसूस हुआ कि लोग धीरे-धीरे अपनी संस्कृति और पहनावे को भूलते जा रहे हैं। सैनी ने रविवार को शहर के रमणीय स्थलों का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि डूंगरपुर जितना सुंदर शहर उन्होंने अब तक नहीं देखा। यहां की हरियाली, नेचर और संस्कृति ने मन मोह लिया।
शहर ने अपनी धरोहरों को सहेज कर रखा है। यहां के लोग शांत और मिलनसार हैं। अतिथि देवो भव की भावना हर व्यक्ति में दिखती है। श्रीगणेश ने बताया कि वे पांच भाई-बहन हैं। सबसे छोटे हैं। पिता किराना की दुकान चलाते हैं। मां गृहिणी हैं। भ्रमण में जहां भोजन मिल जाता है वहां खा लेते है। उन्होंने कहा कि आगे देश के अन्य राज्यों के जिलों में जाएंगे और वहां की संस्कृति को करीब से जानेंगे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News