भारत मंडपम में आज से टेक्सटाइल एक्सपो का आयोजन – Hindustan

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारत मंडपम में मंगलवार से भारत टेक्स- 2026 (एक्सपो) का आयोजन शुरू होगा। चार दिनों तक चलने वाले आयोजन में 14 देशों की कंपनियां और 20 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। साथ ही फाइबर, यार्न, कपड़े, परिधान, फैशन, होम टेक्सटाइल, टेक्निकल टेक्सटाइल और सहायक उद्योगों के उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। एक्सपो में सात हजार से अधिक खरीदार, 1.3 लाख से ज्यादा व्यापारी और 1600 से अधिक प्रदर्शक हिस्सा लेंगे। इस दौरान करीब 20,000 से अधिक टेक्सटाइल उत्पाद 16 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में प्रदर्शित किए जाएंगे। आयोजन भारत टेक्स ट्रेड फेडरेशन द्वारा वस्त्र मंत्रालय के सहयोग से कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य देश के टेक्सटाइल उद्योग को वैश्विक मंच पर लाने के साथ व्यापार, निवेश, तकनीक, नवाचार और निर्यात को बढ़ावा देना है। इसी उद्देश्य के साथ आयोजन में अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, पुर्तगाल, स्पेन, न्यूजीलैंड, दक्षिण कोरिया, दक्षिण अफ्रीका और नेपाल सहित 14 देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय संघ (ईयू) की संस्थागत भागीदारी भी रहेगी।
आयोजन के दौरान चार हजार से अधिक बैठकें, 100 से ज्यादा बिजनेस-टू-गवर्नमेंट बैठकें आयोजित होंगी। साथ ही, 30 से अधिक एमओयू पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है, जो व्यापार, निवेश, तकनीक, टिकाऊ विकास (सस्टेनेबिलिटी) और नए बाजारों तक पहुंच से जुड़े होंगे। एक्सपो का उद्घाटन केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह करेंगे.
———–
इस बार आयोजन में मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु प्रायोजक राज्यों के रूप में शामिल हैं। वहीं, आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, मणिपुर, राजस्थान और पश्चिम बंगाल प्रदर्शक राज्यों के रूप में शामिल होंगे। गुजरात, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब, बिहार, महाराष्ट्र, तेलंगाना और तमिलनाडु निवेशकों के लिए विशेष स्टेट इन्वेस्टर कनेक्ट सत्र आयोजित करेंगे। इनमें उद्योग नीति, औद्योगिक ढांचा और निवेश के अवसर पर चर्चा करेंगे.
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News