भारत में अपने साझेदारों के साथ अमरीका की 250वीं वर्षगांठ मनाने के लिए उत्सुक: अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो – News On AIR

मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें
प्ले ऑडियो
मई 21, 2026 9:49 पूर्वाह्न
अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि वह भारत में अपने साझेदारों के साथ अमरीका की 250वीं वर्षगांठ मनाने के लिए उत्सुक हैं। अपनी यात्रा से पहले एक वीडियो संदेश में श्री रुबियो ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और अमरीका दुनिया का सबसे पुराना लोकतंत्र है, इसलिए दोनों देश इसे साथ मनाने के लिए उत्सुक हैं। भारत स्थित अमरीकी दूतावास ने भी यह वीडियो साझा किया।
अमरीका 4 जुलाई को स्वतंत्रता की घोषणा पर हस्ताक्षर की 250वीं वर्षगांठ मनाएगा। श्री रुबियो शनिवार से भारत की चार दिन की यात्रा पर रहेंगे। यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी। इस यात्रा के दौरान, वे कोलकाता, आगरा, जयपुर और नई दिल्ली का दौरा करेंगे। नई दिल्ली स्थित अमरीकी दूतावास ने बताया कि श्री रुबियो 26 मई को क्वाड समूह की बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक विदेश मंत्री एस. जयशंकर की अध्‍यक्षता में आयोजित हो रही है।
1 घंटा पहले
views 164
3 घंटे पहले
views 153
2 घंटे पहले
views 114
2 घंटे पहले
views 73
2 घंटे पहले
views 69
गोपनीयता नीति | कॉपीराइट © 2026 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 21st May 2026

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News