भारत में विपक्ष ‘नाराज फूफा’ जैसा है: नितिन नवीन – Hindustan

नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विपक्षी दलों पर ‘नाराज फूफा’ वाला तंज कसा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल देश की तरक्की का चाहे कितना भी विरोध करें, लोगों के समर्थन से 2047 तक विकसित भारत का संकल्प पूरा होकर रहेगा। उन्होंने कहा कि आज भारत में विपक्ष की स्थिति ‘नाराज फूफा’ जैसी है। नितिन नवीन ने कहा कि हम सभी ने परिवार या समाज में ऐसे लोगों को देखा है जो हमेशा असंतुष्ट रहते हैं और आगे बढ़ने के किसी सकारात्मक रास्ते के बारे में सोच भी नहीं पाते, उस पर चलने की तो बात ही छोड़िए।
इन्हीं लोगों को प्रधानमंत्री ने ‘नाराज फूफा’ कहा है। नवीन ने विपक्षी नेताओं से पूछा कि वे नाराज और परेशान क्यों हैं, जबकि भारत तरक्की कर रहा है। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद से कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया जा रहा है और जमीनी स्तर पर नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म किया गया है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हम देख सकते हैं कि जिन नारों के दम पर विपक्षी दल लंबे समय तक सत्ता में रहे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें पूरा किया। 25 करोड़ परिवारों को गरीबी रेखा से ऊपर लाया गया। नवीन ने आरोप लगाया कि भारत के विकास या उसकी विरासत और संस्कृति की तरक्की को न सह पाना विपक्ष की पहचान बन गई है, क्योंकि वे अपने स्वार्थ और निजी प्रतिष्ठा पर ही अड़े रहते हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News